जशपुर(सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़) कुनकुरी वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत करमा डोंडराही में कल मंगलवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर का मृत अवस्था में शव मिला।
ग्रामीणों को मृत मोर की जानकारी होने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची, जांच के बाद मृत मोर को अपने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव का पोस्टमार्टम के लिए स्पेशल टीम बुलाई गई है, फिलहाल अभी मोर के मौत का कारण पता नहीं चल पाया है।
इस संबंध में कुनकुरी वन परिक्षेत्र के रेंजर ने बताया कि हमारी टीम मौके पर पहुंची थी. मृत मोर को कुनकुरी रेंज में रखा गया है. पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाया कि मौत किन परिस्थितियों में हुई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद
छत्तीसगढ़August 25, 2026भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार, अमित भोजवानी बने जिला कोषाध्यक्ष

