हर वर्ग के प्रयास से ही रायगढ़ होगा सम्पूर्ण टीकाकृत
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) जिला कलेक्टर भीम सिंह रायगढ़ को संपूर्ण टीकाकृत जिला बनाने लगातार प्रयासरत है और उसमें सफलता भी मिल रही है लोगो मे टीकाकरण हेतु जागरूकता लाने प्रशासनिक अमलों के साथ हर वर्ग के लोगो को शामिल किया जा रहा है,उसी क्रम में कलेक्टर ने होटल मालिको से भी अपील की है कि वे अपने होटल के मेनू में स्पेशल ऑफर भी निर्धारित करे,जैसे 1 परिवार में 5 सदस्य है और यदि उन्होंने वेक्सीन लगा लिया है तो होटल में उन्हें लंच या डिनर पर कुछ पर्सेंट छूट मिल जाए,5 ब्यक्ति खाना खाते है तो 2 लोगो के खाने के बिल में डिसकाउंट हो जाए,जिससे लोग उनके होटल भी आये ब्यवसाय भी हो टीकाकरण हेतु जागृति भी आये, और वेक्सिनेशन के उद्देश्य की पूर्ति हो,श्री भीम सिंह ने कहा कि होटल वालो के साथ सभी वर्ग अपने बिजनेश में दुकान में ऐसे मोटिवेशन करे ताकि लोग जागरूक हो अफवाहों से दूर होकर वेक्सीन जरूर लगाएं,विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना का तीसरा चरण और भी विषम परिस्थिति ला सकता है, वेक्सिनेशन के अलावा इससे बचने के लिये दूसरा उपाय लॉकडाउन है जिससे चैन रुकती है पर कब तक ऐसा किया जा सकता है ,वर्तमान में कोरोना ने हमे आर्थिक,सामाजिक,शारीरिक सभी दृष्टी से कमजोर बना दिया,हमारा देश आर्थिक संकट की कगार पर आ सकता है,इसलिये इस लड़ाई को हम सभी को मिलकर जितना है ,बढ़ते संक्रमण दर में आज कमी आने का प्रमुख कारण है लोगो ने टिका लगाना आरम्भ कर दिया और धीरे धीरे हमारे शरीर मे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ते गई और हम सुरक्षित होते गए,अभी भी हमे सतर्क रहना है और मास्क तथा सामाजिक दूरी का पालन करते रहना है।कलेक्टर भीम सिंह ने समस्त जिलेवासियों से अपील की है कि जल्द से जल्द टिकाकरण कराकर जागरूक नागरिक बने और लोगो को भी प्रेरित करे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

