🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शासन की योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना सर्वाेच्च प्राथमिकता – प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल

On: June 25, 2021 1:00 PM


बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 25 जून 2021) छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा वाणिज्यिक कर एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने आज मंथन सभाकक्ष मंे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि शासकीय योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहंुचाना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बिलासपुर पेण्ड्रीडीह बायपास, तिफरा फ्लाईओवर, शिवघाट, पचरीघाट बैराज एवं अरपा नदी के दोनों ओर सड़क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य सहित अन्य विकास कार्याें को द्रुत गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने बिलासपुर स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत 93 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से अरपा नदी के दोनों ओर सड़क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण योजना की प्रगति की जानकारी ली। नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि योजना के अंतर्गत नदी के दोनों किनारों पर इंदिरा सेतु से शनिचरी रपटा तक 1.80 किलोमीटर की फोरलेन आधुनिक सड़क बनाई जाएगी। वर्तमान में डिसिल्टिंग का कार्य किया जा रहा है। अब तक 1 लाख 20 हजार क्यूबिक मीटर सिल्ट निकाला जा चुका है। इस सिल्ट का उपयोग सड़क बनाने में फीलर सामग्री के रूप में किया जाएगा। उन्होंने शिवघाट, पचरीघाट बैराज की भी जानकारी ली। जल संसाधन विभाग के अधिकारी ने बताया कि शिवघाट का कार्य 25 प्रतिशत एवं पचरीघाट बैराज का कार्य 15 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।
प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने शिवघाट एवं पचरीघाट बैराज के कार्य को जून 2022 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की। श्री अग्रवाल ने कहा कि विशेषज्ञों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि कोविड की तीसरी लहर भी आ सकती है। उन्होंने इससे निपटने के लिए ठोस रणनीति बनाते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने तीसरी लहर के मद्देनजर की जा रही तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने कोविड वैक्सीनेशन कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए पात्र सभी लोगों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीका ही कारगर उपाय है। प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने इसके अतिरिक्त बैठक में स्वामी आत्मानंद स्कूल, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, गोधन न्याय योजना, लोक सेवा गारंटी, महात्मा गांधी नरेगा सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले में संचालित सभी योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।
बैठक में संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, बिलासपुर विधायक श्री शैलेश पाण्डेय, महापौर श्री रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चैहान, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल, वनमण्डलाधिकारी श्री कुमार निशांत, एडीएम श्री बी.एस.उइके, नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी, सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर और जिले के सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment