बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) ‘समस्याएं आपकी समाधान हमारे’ ज्योतिष के इस अनछुए पहलू पर छत्तीसगढ़ में पहली बार पुस्तक लिखी गई है। इस पुस्तक को लिखने का गौरव प्राप्त किया है शहर के वरिष्ठ पत्रकार और ज्योतिषाचार्य अशोक व्यास ने। बुक्स क्लीनिक के द्वारा उन्हें ससम्मान प्रमाण पत्र भी जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि ज्योतिष की यह पुस्तक गुरुवार की देर शाम बुक्स क्लीनिक में लांच की गई। लेखक अशोक व्यास ने बताया कि ज्योतिष में कुछ नया करने की उनकी तमन्ना सालों से रही है।
उन्होंने बताया कि यह पुस्तक सबसे अलग इसलिए भी है क्योंकि इसमें सौ ऐसी समस्याओं के निदान बताए गए हैं जिससे लगभग हर व्यक्ति कभी न कभी जूझता ही है। इस पुस्तक के माध्यम से वह अपनी समस्याएं खुद ही सुलझा सकता है।
इसके अलावा इस पुस्तक में 12 राशियां और 9 ग्रहों की खास बातें शामिल की गई हैं। इतना ही नहीं कैसे जानें कि कौन सा ग्रह खराब है और कौन सा अच्छा। खराब ग्रहों से सम्बंधित परेशानियों को खुद ही कैसे दूर करें। ग्रह कब और कैसे फल देते हैं। जन्म राशि , नाम राशि, महादशा, अंतर्दशा, रत्न, उपरत्न, जड़ी, रुद्राक्ष, रंगों का महत्व सहित अन्य बातें इसमें शामिल हैं। इसके अलावा सौ अति विशिष्ट जानकारियां तथा कुछ अलग हटकर खास 50 बातें इस पुस्तक को विशिष्ट स्वरूप प्रदान करती हैं।
श्री व्यास ने बताया कि पुस्तक लिखने का उद्देश्य यह भी है कि दैनिक जीवन में आने वाली छोटी-छोटी परेशानियों को लोग खुद ही हल कर सकें। उल्लेखनीय है कि यह पुस्तक भारत के अलावा अन्य 14 देशों में भी ऑन लाईन उपलब्ध रहेगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.01बस्तर नक्सल मुक्त घोषित होने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर शहर ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी,नक्सल उन्मूलन के लिए मोदी सरकार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, साय सरकार तथा सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त किया
Uncategorized2026.04.01उत्कल दिवस एवं वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री* समाज की 8 प्रतिभाओं श्रीतनु गुरु, अजय गुप्ता, डॉ.रोशन होता, कु.उन्नति मिश्रा, अपूर्वा गुरु, अनन्या गुरु, नंद किशोर सतपथी एवं निशांत नामदेव सम्मानित
Uncategorized2026.03.30भनवारटंक स्टेशन पर अत्याधुनिक टनल संचार प्रणाली की सफल शुरुआत* *रेल सुरंगों में संरक्षा एवं परिचालन दक्षता को मिलेगा नया आयाम*
Uncategorized2026.03.30पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर को लेकर कलेक्टर ने कहा पहले की तुलना में डिमांड बढ़ा लेकिन सप्लाई कम नहीं, भीषण गर्मी में ज्वलनशील पदार्थों को स्टोर करना भी खतरा


