किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
महासमुंद – महासमुन्द जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र बानीगिरोला में कार्यरत ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक प्रमोद कर द्वारा दिनांक 26 जून 2021 को एक ही दिन में स्वयं 18 से 44 आयु वर्ग के 300 लोगों को कोरोना टीका करण करके तीसरा शतक लगाने वाला विकासखंड सरायपाली में प्रथम ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक बन गये हैं साथ ही इसी संस्था में कार्यरत ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला आर के रावल के द्वारा भी ग्राम केंदुमुंडी में 70 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस तरह से एक ही दिन में 370 लोगों का टीकाकरण कार्य किया गया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएमओ डॉ नारायण साहू, बीपीएम शीतल सिंह ,खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे एवं समस्त स्टाफ के द्वारा बधाई दी गई है । इस टीकाकरण कार्य में सरपंच लक्ष्मी प्रसाद पटेल ,मितानिन गायत्री, सावित्री ,सरस्वती, चंपा भाई एवं कंप्यूटर ऑपरेटर आवेश मेमन का विशेष सहयोग रहा ज्ञातव्य हो कि विकासखंड सरायपाली के प्रत्येक गांव को शत-प्रतिशत पूरा टीकाकरण हेतु पूरा प्रशासनिक अमला अग्रसर है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद
छत्तीसगढ़August 25, 2026भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार, अमित भोजवानी बने जिला कोषाध्यक्ष

