बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 27 जून) को एसईसीआर रेल्वे बिलासपुर के महाप्रबंधक गौतम बनर्जी के कर कमलों से ए एन सिन्हा महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेल्वे सुरक्षा बल बिलासपुर एवं आलोक सहाय मंडल रेल प्रबंधक एसईसीआर बिलासपुर मंडल एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति में रेल्वे सुरक्षा बल बैरक बिलासपुर प्रांगण में 20 बेड महिला बैरक जेसीओ मेंस का शिलान्यास व भूमिपूजन कार्यक्रम महाप्रबंधक महोदय द्वारा किया गया। नव निर्मित महिला बैरक में 10-10 बेड के दो तलो में सर्वसुविधायुक्त भवन तथा जेसीओ मेस में 4 कक्ष के साथ एक मेस सर्वसुविधायुक्त भवन निर्मित किया जाएगा। उपरोक्त दोनों निर्माण हेतु लगभग 15 करोड़ की धन राशि रेल्वे द्वारा स्वीकृत किया गया है। उपरोक्त निर्माण से रेल्वे सुरक्षा बल में महिला बल अधिकारियों एवं जवानों के लिए मानक स्तर के अनुरूप ठहरने की व्यवस्था हो सकेगी। तथा आरपीएफ में अराजपत्रित अधिकारियों की ठहरने का इंतजाम भी बेहतर ढंग से हो सकेगा ।जिससे आरपीएफ की कार्यक्षमता में निश्चित ही बढ़ोतरी होगी।
इस अवसर पर भास्कर सोनी निरीक्षक आर पी एफ बिलासपुर सहित पूरा स्टाप उपस्थित रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद
छत्तीसगढ़August 25, 2026भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार, अमित भोजवानी बने जिला कोषाध्यक्ष

