बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 28 जून 21) तखतपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम चोरभट्टी कला में आज प्रधान पाठक राजकुमार शुक्ला के नेतृत्व में पू. मा.शा. चोरभट्टी कला के समस्त शिक्षकों के साथ गांव के लोगों से घर-घर जाकर वैक्ससीनेशन के लिए जागरूकता अभियान चलाया ।
और ग्रामीण जनों को टीकाकरण करने के लिए प्रेरित किया गया।
श्री शुक्ला ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि शासन ने तीसरी लहर से पूर्व शत प्रतिशत वैक्ससीनेशन कराने पर जोर दे रही है, इसके लिए आने वाली परेशानियों से आप सभी सुरक्षित रह सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आप सभी टीका लगा लेते है तो लॉक डाउन जैसी समस्याओं से निजात भी मिल सकेगा, जीवन पूर्व की भांति चलता रहेगा।
आज जागरूकता अभियान में पू. मा.शाला चोरभट्टी कला के प्रधान पाठक राज कुमार शुक्ला, श्रीमती मंदाकनी सोना, श्रीमती नंदनी चतुरगोष्ठी, श्रीमती शर्मिला मिश्रा, श्रीमती सरिता अहमद, श्रीमती आसिया अंजुम, एवं प्राथमिक शाला चोरभट्टी कला की शिक्षिका श्रीमती सुमा सिंह, श्रीमती अनुश्री यादव और श्रीमती ज्योति नवरंगे टीम में उपस्थित रहे।
वहीं ग्राम चोरभट्टी कला के निवासियों में सर्वश्री सरपंच जेठिया बाई के साथ ईश्वर सूर्यवंशी, सत्यप्रकाश सूर्यवंशी, युवा नेता प्रमोद सूर्यवंशी, ,चित्रलेखा सूर्यवंशी, कविता यादव आंगन बाड़ी सहायिका सहित अनेक ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

