रायपुर(वायरलेस न्यूज़ 28 जून 2021) छत्तीसगढ़ वन सेवा के 5 अधिकारियों को IFS अवार्ड करने आज डीपीसी में हरी झंडी दे दी गई। राज्य वन सेवा कोटे से आईएफएस के पांच पद खाली थे।
डीपीसी में हिस्सा लेने यूपीएससी मेम्बर एयर मार्शल अजीत भौंसले रायपुर आए हैं। मंत्रालय में हुई डीपीसी में चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी और यूपीएससी सदस्य अजीत भौंसले शामिल थे।
राज्य वन सेवा के जिन पांच अधिकारियों को IFS अवार्ड हुआ है, उनमें लक्ष्मण सिंह, चुरामणि सिंह, पुष्पलता, सलमा फारुखी और लोकनाथ पटेल का नाम शामिल है। कमेटी ने इन पांचों अफसरों को आईएफएस के लिए हरी झंडी देते हुए लिफाफा भारत सरकार को भेज दिया। अब वहां से नोटिफिकेशन जारी होगा। इसमें 1 महीने का वक्त लग सकता है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद
छत्तीसगढ़August 25, 2026भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार, अमित भोजवानी बने जिला कोषाध्यक्ष

