सूरजपुर (वायरलेस न्यूज़) गत दिनों हाथी के शव से दांत गायब करने वाले तीन आरोपियों को अंततः वन विभाग ने गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित कर ली है। तीनों आरोपी से हाथी दांत भी बरामद कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के वन मंत्री मो.अकबर हाथी के मारे जाने एवं दांत गायब की बात पर डीएफओ के ऊपर सख्त नाराजगी ब्यक्त की थी ।
जांच टीम की सूझबूझ से पकड़ में आए हैं. गिरफ्तार तीनों आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.
जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के जंगल में बीते 11 जून को जंगल में दंतैल हाथी का शव बरामद हुआ था. लेकिन शव से उसका दांत गायब था. वन विभाग की जांच में गजराज की मौत आकाशीय बिजली गिरने से होना पाया गया. इसके बाद टीम चोरी हुए दांत की खोजबीन में लगी थी.
इसी दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धुमाडाड़ निवासी उदित लाल के यहां हाथी दांत है. सूचना के बाद उदित लाल से कड़ाई से पूछताछ किया गया. उदित ने बताया कि हाथी दांत उसके घर में ही पैरा में छिपाकर रखा है. घटना को अंजाम देने में धमाडाड के ही अभय कुमार एवं दरहोरा के परदेशी ने सहयोग किया है. इसके बाद अभय कुमार और परदेशी को भी गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की जा रही है.
वन मंडलाधिकारी डीपी साहू ने बताया कि तीनों आरोपी 11 जून को जंगल में मृत हाथी के दांत को काटकर धान के पैरा में छुपा दिया था. तीनों आरापियों की निशानदेही पर दो नग हाथी के दांत को बरामद किया गया है. वन विभाग वन अधिनियम के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद
छत्तीसगढ़August 25, 2026भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार, अमित भोजवानी बने जिला कोषाध्यक्ष

