रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़ 28/06/2021 थाना धर्मजयगढ़ अंतर्गत सिसरिंगा के पास रैरूमा से पारिवारिक समारोह में शामिल होकर छाल लौट रही *पिकअप क्रमांक CG12 AZ 6766* की सामान लदे *ट्रक क्रमांक CG0 04 MA 2717* के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई । पिकअप में सवार करीब डेढ़ दर्जन महिला- पुरुष में से 06 लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई । घायलों को सिविल अस्पताल धर्मजयगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए ,व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रिफर किया गया है , शेष घायलों का धर्मजयगढ़ अस्पताल में इलाज जारी है। स्थानीय प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को तत्काल रुप से मुआवजा राशि प्रदाय की गई है । एडिशनल एसपी रायगढ़, SDOP धर्मजयगढ़ तथा sdm संबित मिश्रा, स्थानीय प्रशासन व धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर बने हुए हैं। धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा वाहन चालक के विरुद्ध विधिवत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद
छत्तीसगढ़August 25, 2026भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार, अमित भोजवानी बने जिला कोषाध्यक्ष

