🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर महिला की आपत्तिजनक पोस्ट करने की शिकायत

On: June 28, 2021 6:05 PM

*कोतवाली थाने में आरोपी पर धोखाधड़ी एवं महिला की लज्जा का अनादर का दर्ज अपराध रायगढ़। दिनांक 27/06/2021 को थाना सिटी कोतवाली में एक व्यक्ति शिकायत लेकर आया कि उसके परिचित व्यक्ति के पास किसी महिला के नाम पर बनी फेसबुक आईडी से उसके परिवार की महिला के अश्लील फोटो भेजे जा रहे हैं । रिपोर्टकर्ता बताया कि दिनांक 22.06.21 को उसके परिचित व्यक्ति ने उसे बताया कि उसके फेसबुक आईडी में #ABC(महिला का नाम) के फेसबुक आईडी से कामुउत्तेजक चैट फोटो पोस्ट किये जा रहे हैं । फोटो को देखने के बाद वह आश्चर्यचकित रह गया । अज्ञात व्यक्ति उसके परिवार की महिला के फोटो का उपयोग कर लोगों से अश्लील चैट किया जा रहा है । मामले की लिखित शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 419,509(ख) IPC दर्ज कर विवेचना की जा रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment