● पास्को एक्ट के प्रकरण में चार दिन में चालान पेश कर जिले में बनाये थे कृतिमान…
● ATM लूटकांड के आरोपियों को लूट की रकम एवं असलहा सहित पकड़ने वाली टीम में भी थे शामिल…
रायगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी द्वारा आज पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में संवेदनशल अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों को इन्द्रधनुष पुरूस्कार से सम्मानित किया गया है । पुलिस मुख्यालय द्वारा #इन्द्रधनुष पुरस्कार के लिये गंभीर अपराधों में उच्च विवेचना कार्रवाई करने वाले प्रदेश के विभिन्न थाना, चौकियों से पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का नाम चयन किया गया है । कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रत्येक जिलों से एक या दो अधिकारियों को पुरस्कार प्राप्त करने पुलिस मुख्यालय बुलाया गया था । साथ ही सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक व पुरस्कार प्राप्त करने वाले अधिकारी/कर्मचारी कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़े हुये थे । रायगढ़ जिले से पास्को एक्ट के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई कर अपराध कायमी के बाद आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी कर चार दिनों के भीतर प्रकरण की सम्पूर्ण विवेचना कर चालान पेश करने वाले चौकी प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अमित शुक्ला एवं विवेचना में उनके सहायक रहे प्रधान आरक्षक विजय गोपाल को #इन्द्रधनुष पुरस्कार प्राप्त हुआ । निरीक्षक अमित शुक्ला को इसके पूर्व किरोडीमलनगर ATM लूटकांड में प्रोफेशनल गिरोह को 10 घंटे के भीतर हथियार, लूट की पूरी रकम एवं हथियार के साथ अदम्य साहस और जोखिम उठाकर पकड़ने वाली टीम के 33 अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ #इन्द्रधनुष पुरस्कार प्राप्त हुआ था । डीजीपी श्री डी.एम. अवस्थी द्वारा सभी पुलिस अधीक्षकों की प्रशंसा कर पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी अधिकारी, कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी गई है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

