● खरसिया पुलिस का एक और बार दिखा मानवीय चहेरा….
● सक्ती जाने निकली वृद्ध महिला भटक कर पहुंची खरसिया….
● चौकी प्रभारी खरसिया वृद्ध के परिजनों का पता लगाकर भिजवाए घर… रायगढ़। दिनांक 26/02/2021 की देर रात्रि रेलवे स्टेशन खरसिया के बाहर अकेली वृद्ध महिला (उम्र करीब 75 साल) पेट्रोलिंग कर रहे चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम व स्टाफ को दिखी जो ट्रेन में बैठकर खरसिया आना जान पड़ रही थी । चौकी प्रभारी वृद्ध महिला से पूछताछ किए तो महिला अपनी बेटी के घर सक्ती जाना बताई, जिसे चौकी प्रभारी आप खरसिया में हो बताये । वृद्ध महिला से बातचीत में उसे सुनने में परेशानी होना मालूम हुआ, परेशान भटक रही वृद्ध महिला को चौकी प्रभारी सक्ती उसके बेटी के घर पहुंचा देने की बात कहकर अपने साथ चौकी लाये । रात में उसे चौकी में खाना खिलाने के बाद प्राथमिक इलाज के लिए सिविल अस्पताल खरसिया में भर्ती कराए । जहां महिला बार-बार चौकी प्रभारी को कब जाओगे छोड़ने की जीद करने लगी । चौकी प्रभारी उसे दिलासा देकर उसके परिजनों का पता लगाने पुलिस तथा मीडिया ग्रुप में वृद्ध महिला का फोटो वायरल किए और अपने स्टाफ को सभी आसपास के गांव के पंच, सरपंच को भी महिला के फोटो भेजकर पतासाजी का निर्देश दिये । तभी चौकी प्रभारी को महिला के ग्राम सिवनी भाटापारा थाना चांपा जिला जांजगीर-चाम्पा के होने की जानकारी मिली । थाना प्रभारी उसके नाती श्याम लाल देवांगन को आज चौकी बुलाये । वृद्ध का नाती श्यामलाल देवांगन उसकी नानी चमेली बाई देवांगन को कम सुनना बताया , चौकी प्रभारी महिला को उसके नाती के सुपुर्द किया गया है । श्यामलाल देवांगन चौकी खरसिया पुलिस को साधुवाद देकर अपनी नानी को साथ लेकर गया । इसके पहले भी कई मर्तबा खरसिया पुलिस का जरूरतमंदों और भटके लोगों की मदद करते देखा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

