राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा ने कांग्रेस के लीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है।
भोपाल (वायरलेस न्यूज़ ) राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा ने कांग्रेस के लीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। गौरतलब है कि तंखा कांग्रेस के नाराज नेताओं के समूह जी-23 में शामिल थे। ट्वीट में उन्होंने लिखा है, मैंने एआइसीसी के लीगल डिपार्टमेंट के अध्यक्ष के पद पर 5 साल तक काम किया, यह काफी लंबा समय रहा। मैं इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष और सभी साथियों के विश्वास, सहयोग और तालमेल के लिए धन्यवाद करता हूं। मेरा विचार है कि अब नए लोगों को यह जिम्मेदारी मिलना चाहिए। 25 जून को पत्र भेजकर मैंने यह पद छोड़ दिया है। मुझे नहीं लगता कि कोई भी लंबे समय तक किसी पद पर रहकर उसके साथ न्याय कर सकता है। नए लोगों को अवसर मिलना चाहिए। मैंने अपने जीवन में इसी सिद्धांत को अपनाया है। सिर्फ एक पद पर बैठने के अलावा दुनिया में और भी बहुत कुछ है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.21प्रतिदिन 281 घरों में लग रहे हैं सोलर संयंत्र*
Uncategorized2026.05.20संत माता अद्दी अम्मा की मासिक वर्सी हर्षोल्लाह से मनाई गई
बिलासपुर2026.05.19ऑनलाइन दवा बिक्री और जीएसआर नियमों के विरोध में कल 20 मई को मेडिकल दुकानें रहेगी बंद
Uncategorized2026.05.18सेहत के प्रति सजग रहते हुए लोगों को भी संदेश देते है, ग्रुप के न्याय विभाग के कर्मचारी


