किशोर कर ब्यूरोचीफ वायरलेस न्यूज़ महासमुंद
यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ उड़ीसा सीमा पर सिंघोडा पुलिस की कार्रवाईमहासमुंद जिले के सिंघोड़ा पुलिस ने फिर से एक बार बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 70 लाख रुपए का चांदी की सिल्ली , 5 लाख 60 हजार के चांदी के आभूषण बरामद किया है वही 5 लाख 78 हजार नगदी भी जप्त किया है । मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जो बगैर कोई वैध दस्तावेज के चांदी का परिवहन कर रहे थे। मामले का खुलासा करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आज मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ए के सभी थाना प्रभारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया था जिसके तहत सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में लगातार सघन रूप से वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अंतरराज्यीय चेक पोस्टर रहती कॉल छत्तीसगढ़ उड़ीसा बॉर्डर के पास पुलिस पार्टी द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी इसी दौरान बरगढ़ उड़ीसा की तरफ से सफेद रंग की एमपी पासिंग एक कार तेज रफ्तार छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी उक्त कार को चेक पोस्ट पर रोककर पूछताछ किया गया कार में दो व्यक्ति बैठे मिले जिसमें ड्राइवर के बगल सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गौरव शल्या पुराना गल्ला मंडी फतेहाबाद जिला आगरा उत्तर प्रदेश बताया तथा वाहन चालक ने अपना नाम संजय खान फतेहाबाद जिला आगरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे तथा वाहन की तलाशी ली गई, इसी दौरान पीछे डिक्की में बना विशेष चेंबर दिखा दिया जो अन्य सामान्य वाहनों में नहीं होता इससे पुलिस की टीम को संदेह हुआ और चेंबर खुलवा कर चेक किया गया तो उसमें चांदी के विभिन्न आकार के 69 सिल्ली मिले। जिसे निकालकर चेक करने पर कच्चा चांदी साबित हुआ परिवहन किया जा रहे चांदी की कुल वजन 235 किलो 600 ग्राम तथा 8 किलोग्राम आभूषण भी बरामद किया गया। पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि बीजू ज्वेलरी शॉप संबलपुर उड़ीसा से चांदी ले करके यूपी जा रहे थे जिस के संबंध में दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया तो कोई वैधानिक दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। लिहाजा चांदी को कार सहित जप्त किया गया है जप्त किए गए सामग्री की कीमत एक करोड़ 96 लाख 83 हजार 900 रुपए बताई गई है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस कार्यवाही में सिंघोड़ा थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू आरक्षक चित्तरंजन प्रधान श्रीकांत भाई सहित सिंघाड़ा थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। हम आपको बता दें कि सिंघोडा पुलिस द्वारा लगातार अवैध तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद
छत्तीसगढ़August 25, 2026भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार, अमित भोजवानी बने जिला कोषाध्यक्ष

