पुलिस अधीक्षक ने सड़क दुर्घटना में घायलों को दिलाया प्राथमिक उपचार
सूरजपुर (वायरलेस न्यूज़) सुरजपुर पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने सजगता दिखाते हुए दुर्घटना में घायलों परिवार के लिए दिया मानवता का परिचय दिया है। दरअसल सोमवार, 28 जून की शाम को कार्यालयीन कार्य उपरान्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर अपने वाहन से पुलिस लाईन की ओर निकले थे कि माता कर्मा चौक पर अम्बिकापुर की ओर से आ रहे बाईक सवार पुरूष व बालिका की एक कार से टक्कर हो हुई और बाईक सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े, पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना से बाईक सवारों को गिरते देख अपनी गाड़ी रोकी और घायलों के पास पहुंचे, घायलों को हतोत्साहित देख दोनों का मनोबल बढ़ाया तथा अपने वाहन से फस्र्ट ऐड बाक्स मंगाया और घायलों को प्राथमिक उपचार दिलवाकर संवेदनशीलता का परिचय दिया।
जिसकी मौके पर मौजूद लोगों सहित क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। बताया गया कि दोनों घायल सूरजपुर के रहने वाले थे जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह भी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के सभी थाना-चौकी के शासकीय वाहनों में फस्र्ट ऐड किट रखी गई है ताकि गश्त-पेट्रोलिंग तथा ग्राम भ्रमण के दौरान यदि सड़क दुर्घटना हो तो घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दी जा सके। उन्होंने बताया कि शासन के द्वारा जिले में एक हाईवे पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराई गई है जो जीपीएस सिस्टम से कनेक्टर है। हाईवे पेट्रोलिंग की टीम सड़क दुर्घटना होने की सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटना पीड़ितों को प्राथमिक उपचार देकर नजदीकी शासकीय अस्पताल में पहुंचा रही है। यह हाईवे पेट्रोलिंग वाहन 24 घंटे सातों दिन लगातार मुस्तैदी है।
सड़क दुर्घटना के पीड़ितों की करें मदद- पुलिस अधीक्षक।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने लोगो से अपील की है कि सड़क दुर्घटना के पीड़ितों की मदद करें, किसी भी दुर्घटना के पीड़ित को समय पर चिकित्सा सहायता देकर उसका जीवन बचाया जा सकता है। हमारी जरा सी सजगता से घायल व्यक्ति की जान बच सकती है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

