विधायक कुनकुरी यू डी मिंज के प्रयासों से शासन के योजनाओं का लाभ कुनकुरी विधानसभा के किसान उठा रहे हैं
जशपुर:- (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़ ) कुनकुरी विधायक एवम संसदीय सचिव श्री यू डी मिंज जी के विशेष प्रयास से विधानसभा कुनकुरी में किसानों के दलहन,तिलहन एवम धान्य फसलों को बढ़ावा देने एवम किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण हेतू पूरे कुनकुरी विधानसभा में “अपनी क्यारी अपनी थाली” को सार्थक करते हुए बीज वितरण योजना द्वारा मक्का बीज एवम मूंग बीज का वितरण किया जा रहा है श्री यू डी मिंज जी के प्रयास से पूरे क्षेत्र में करीब 7 से 8 हजार किसान लाभान्वित होंगे,वर्तमान में जहाँ केंद्र सरकार किसानों पर लगातार विभिन्न प्रकार के हथकंडो द्वारा अत्याचार कर वही छत्तीसगढ़ की भुपेश सरकार और कुनकुरी विधायक श्री यू डी मिंज जी किसानों के विकास में निरन्तर नई नई योजना द्वारा उनको लाभ पहुंचा रहे है,
आप सभी को ज्ञात होगा कि पिछले वर्ष भी कुनकुरी विधानसभा में निशुल्क बीज वितरण का कार्य हुआ जिसके द्वारा क्षेत्र के किसानों के भारी उत्पादन में वृद्धि हुई और आर्थिक रूप से उन्हें विशेष फायदा हुआ,जिसको देखते हुए इस वर्ष भी बीज वितरण कार्यक्रम की शुरुआत आज कुनकुरी विधायक जी द्वारा गिनाबहार और नारायणपुर में निशुल्क बीज वितरण कर के की।
इस कार्यक्रम में विधायक महोदय ने उपस्थित सैकड़ो किसानो को अपने उद्बोधन में कहा कि उन्हें शासन की लायी गयी विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिये ,सरकार जैसे उनके लिए नित नई नई योजनाएं ला रही है उन्हें भी इन योजनाओं का बढ़ चढ़ कर फायदा लेना चाहिए, कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष श्री एस इलियास,उपाध्यक्ष रॉबर्ट एक्का जनपद अध्यक्ष अंजना मिंज, नगर पंचायत अध्यक्ष अजेम टोप्पो अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इफ्तिखार हसन,नगर उपाध्यक्ष जगदीश आपट आदिवासी प्रदेश उपाध्यक्ष अनिमानंद,सज्जाद अली,बी डी सी मेरी कृपा जी,निर्मल सिंह, नीलू केरकेट्टा,रोशनी लकडा, विजय यादव,नीरज पारीक,प्रदीप गिनाबहार,प्रताप,कुंदन पन्ना एवम समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे,,
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 26, 2026भद्रा का साया नहीं, इस वर्ष रक्षाबंधन पर बन रहा है दुर्लभ संयोग: ज्योतिषाचार्य पं. आशुतोष शुक्ल
बिलासपुरAugust 26, 2026राखी के धागे के साथ ज्ञान का उपहार—बहनों के लिए कलेक्टर और DIG/SSP ने भेंट की अध्ययन सामग्री, बुके नहीं, बुक भेंट करें” अभियान
छत्तीसगढ़August 26, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक नियमित रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी ,बिलासपुर से बेंगलुरु की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई मजबूती, यात्रियों को होगा लाभ
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी

