किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्काउट गाइड के बच्चों ने की सहभागिता
महासमुन्द:- पर्यावरण का संरक्षण हम सब का कर्तव्य ही नहीं बल्कि नैतिक जिम्मेदारी है । इस जिम्मेदारी को पूरा करते हुए प्रदेश के हरित क्षेत्र में वृद्धि स्वच्छ पर्यावरण और प्राण वायु से समृद्ध प्रदेश और हरियाली से आच्छादित नगर बनाने के उद्देश्य को लेकर जन सहभागिता से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है लेकिन वृक्षारोपण के अभियान में जब प्रशासनिक अफसर जनप्रतिनिधि और स्काउट गाइड के बच्चे सहभागिता करते हैं पर्यावरण संरक्षण का एक बेहतरीन संदेश समाज को पहुंचता है। गुरुवार को सुबह महासमुंद जिले के सरायपाली नगर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ऐसा ही एक नजारा सामने आया, जहां पर्यावरण के प्रति काफी संवेदनशील डिप्टी कलेक्टर डॉ स्निग्धा तिवारी के नेतृत्व में प्रशासनिक अफसर और शिक्षकों के साथ साथ स्काउट गाइड के बच्चों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने नैतिक जिम्मेदारी का संदेश दिया है। सरायपाली नगर के भंवरपुर रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पहली बार वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया और स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, मोहल्ले की स्वच्छता व्यवस्था के साथ-साथ वृक्षारोपण के महत्व से लोगों को अवगत कराने के उद्देश्य को लेकर इस तरह का आयोजन किया गया, जिसमें सरायपाली के स्काउट गाइड के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में फलदार और छायादार वृक्ष के पौधे रोपे गए। पौधों के सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित वृक्षारोपण के इस महती कार्यक्रम में मुख्य रूप से डिप्टीकलेक्टर डॉ स्निग्धा तिवारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी आई पी कश्यप, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओ विनोद श्रीवास जनपद पंचायत सरायपाली के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी , स्काउट शिक्षक राधेश्याम चौधरी और जे एस कर, मनरेगा पीओ राजकुमार दीवान, यशवंत चौधरी, शैलेंद्र नायक, वंदना बडगैया, संजय साहू ,संजय सिदार, राज साहू ,रामेश्वर साहू , सुजल महापात्र, दुष्यंत साहू , सावत विशाल, अजय राणा, प्रेम कुमार भोई, फेविदा तबस्सुम, काजल अजगर, पुष्पा अजगर, तोशी साहू , रुक्कैया अख्तरी, चेतना यादव, तान्या साहू, सहित काफी संख्या में स्काउट गाइड के बच्चे स्काउट शिक्षक और कॉलोनी के रहवासियों ने सहभागिता की।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

