बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) एनटीपीसी सीपत द्वारा कोविड 19 महामारी की दूसरी लहर की रोकथाम हेतु नैगम सामाजिक दायित्व के तहत जिला प्रशासन, बिलासपुर को रू. 40.00 लाख का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। दिनांक 02.07.2021 को एनटीपीसी सीपत के समूह महाप्रबंधक श्री घनश्याम प्रजापति ने बिलासपुर कलेक्टर श्री सारांश मित्तर को सहयोग राशि का चेक भेंट किया, कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, श्री एस.हरीश, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी, बिलासपुर एवं श्रीमती के.श्रीलता, अपरमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) एनटीपीसी सीपत भी उपस्थित थे। इस राशि का उपयोग कोविड अस्पताल में आवश्यक उपकरण की स्थापना एवं संबंधित व्यवस्थाओं हेतु किया जाना प्रस्तावित है। इससे पूर्व भी एनटीपीसी सीपत ने मस्तूरी में कोविड केयर अस्पताल की स्थापना हेतु रू. 5.00 लाख का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है एवं 10 ऑक्सीजन सिलेण्डर भी प्रदान किए है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 26, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक नियमित रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी ,बिलासपुर से बेंगलुरु की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई मजबूती, यात्रियों को होगा लाभ
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद

