बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) पर्यटक स्थल कानन पेंडारी जू में आज से आने वाले पर्यटकों के लिए बैटरी कार , टॉय ट्रेन एवं सायकल राइड की ब्यवस्था प्रारम्भ कर दी गई है उक्ताशय की जानकारी कानन जू अधीक्षक श्री संजय लूथर ने दी।
उलेखनीय है कि पर्यटकों का एकमात्र केंद्र कानन पेंडारी लम्बे समय से बंद रहने और बैटरी कार और साइकिल राइड भी खराबी के चलते बंद पड़ी थी। जिसे प्रबंधन ने सुधार के उपरांत पर्यटकों के लिए प्रारम्भ कर दिया गया है। बहुत चिलचिलाती धूप के चलते आने वाले पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। इसी प्रकार पर्यटक पैदल घूमने में भी थक जाया करते थे। उनके लिए बंद पड़ी सायकलों की मरम्मत करके उसे भी चालू कर दिया गया है। श्री लूथर ने बताया कि सायकिल की सवारी के लिए पर्यटकों से 50 रु प्रति राइड का एवं 250 रु. पृरी बैटरी कार राइड का लिया जा रहा।
उन्होंने बताया कि आने वाले पर्यटक एवं बच्चे सुविधा का विस्तार से खुश है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

