🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग – एनटीपीसी सीपत में बॉयलर पाइप फटने से बिजली उत्पादन प्रभावित, उत्पादन दो दिन में बहाली की खबर

On: July 8, 2021 8:04 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) पावर प्लांट एनटीपीसी सीपत में देर रात बॉयलर पाइप के फटने से 500 मेगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित हो गया है किसी तरह की जनहानि नही हुई है।

एनटीपीसी के पीआरओ ने बताया की 7 जुलाई को यूनिट 5 में सुबह 7 बजे ब्वायलर के ऊपरी पाइप में लीकेज हो गया था और यूनिट अपनी स्वचालित सुरक्षा प्रणाली के तहत अपने आप बंद हो गई ,इस पाइप लीकेज की घटना से कोई हताहत नही हुआ है। यूनिट की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है उम्मीद है कि दो दिन में यूनिट पुनः चालू कर दी जावेगी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यूनिट-5 के बॉयलर पाइप में ब्लास्ट की खबर है जिससे 500 मेगावाट की इस यूनिट में उत्पादन ठप्प हो गया है और जनरेशन का बड़ा लॉस हुआ है। हादसे में पेंट हाउस की छत भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के सीपत में एनटीपीसी प्लांट की 500 मेगावाट की यूनिट-5 में देर रात काम चल रहा था। इसी दौरान करीब 11 बजे उसकी दूसरी इकाई में शिफ्ट चेंज ओवर के समय ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि ड्रम का राइजर फटने से बॉयलर में ब्लास्ट हुआ है। धमाका इतनी तेज था कि उससे पेंट हाउस की छत तक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और टूट कर नीचे गिर पड़ी। ब्लास्ट के कारण प्लांट में 500 मेगावाट की यूनिट ठप होने से उत्पादन भी बाधित हो गया है। घटना से जनरेशन का भी बड़ा नुकसान होना बताया जा रहा है। हालांकि शिफ्ट चेंज ओवर के समय हादसा होने के कारण कोई जन हानि की खबर नहीं है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment