किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
आरोपियों से महिन्द्रा स्कार्पियों कार एवं 01 नग तौल मशीन जप्त
महासमुन्द – जिला महासमुन्द के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा कार्यभार सम्भालते ही समस्त थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर जिले में संदिग्ध गतिविधियों, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं समस्त प्रकार की तस्करी की रोकथाम कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था इसी निर्देशों के परिपालन के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि खल्लारी क्षेत्र में कुछ लोगो द्वारा दुर्लभ प्रजाति वन्यजीव जन्तु पैंगोलिन को पकड़कर अवैध रूप से उसकी तस्करी कर बेचने की फिराक में है। उक्त सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये बोईर गाॅंव खल्लारी के पास पहुच कर नाकाबंदी किया गया जहाॅ एक सफेद रंग की महिन्द्रा स्कार्पियों क्रमांक CG 04 HU 2091 आती दिखी जिसे रोककर पूछताछ पर स्कार्पियो में 04 लोग बैठे मिले कार चालक ने अपना नाम डागेश्वर साहू सिवनीकला थाना कुरुद जिला धमतरी हाल लालपुर रायपुर बताया एवं खोमन दीवान लोहारगांव थाना खल्लारी जिला महासमुन्द, ओमप्रकाश थवाईत अंवराडबरी थाना खल्लारी जिला महासमुन्द, रमेश मिश्रा प्रोफेशर कालोनी सेक्टर 03 रायपुर थाना पुरानीबस्ती रायपुर निवासी होना बताये, वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के बीच वाली सीट के नीचे एक जूट की बोरी में दुर्लभ प्रजाती के वन्य जीव पैंगोलिन भरा हुआ मिला। उक्त चारों व्यक्तिओें से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताये कि सोरम-सिंघी एवं लोहार गांव के जंगल से पैंगोलिन को जाल लगाकर फसा कर खोमन दीवान रखा था और उसे बेचने के फिराक में रायपुर वाले रमेश मिश्रा, डागेश्वर साहू, से संपर्क कर और ओम प्रकाश को सहयोगी के रूप में ग्राहक तलाशने रायपुर की ओर जा रहे थे। मामले में आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 09, 39, 51 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया है एवं वन विभाग को भी सूचना दी गई है। हम आपको बता दें कि पैंगोलिन एक अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का वन्यजीव है। जिसें सालखपरी व वज्रशल्क के नाम से भी जाना जाता है, जोकि हमेश ही विभिन्न भ्रांतिओं के कारण तस्करी का शिकार होता रहा है। जिसकी भारत सहित पूरे विश्व में तस्करी की जाती है। महासमुन्द पुलिस की इस कार्यावाही की वन्यजीव प्रेमी एंव पर्यावरण संरक्षणकर्ता के साथ-साथ आम नागरिको ने भी इसकी सराहना की है ।यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं एसडीओपी महासमुन्द नारद सूर्यवंशी के निर्देशन में सायबर सेल महासमुन्द प्रभारी उनि. संजय सिंह राजपूत, थाना प्रभारी खल्लारी उनि. विनोद नेताम, प्रआर. श्रवण कुमार दास, मिनेश ध्रुव द्वारा की गई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

