अनुपपुर (वायरलेस न्यूज़) कल शाम लगभग 4:00 बजे हुई मालगाड़ी रेल दुर्घटना जिसमें 27 बैगन क्षतिग्रस्त हुए थे जिसका राहत कार्य जारी है वही रेलवे प्रशासन के उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर पूरे राहत कार्यों का पल पल निरीक्षण कर रहे हैं और सभी रेलवे के कर्मचारी रेस्क्यू अभियान में लगे हुए हैं बिलासपुर जोन के डीआरएम आलोक सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि हम दो-तीन दिन में रेल पटरी को क्लियर कर ले जाएंगे और अभी दो लाइने चालू है जिससे ट्रेनों का आवागमन चालू है वहीं यदि बात करें नुकसान का तो यह जांच का विषय है जब तक इसकी जांच नहीं हो जाती तब तक नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता पर इतना है कि नुकसान काफी हुआ है हमारी टीम दिन रात रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है और हमारे सभी अधिकारी कर्मचारी मौके पर ही उपस्थित हैं बात रही पुल निर्माण की पुल निर्माण ऊपर से क्षतिग्रस्त हुआ है बाकी पूरी तरीके से सुरक्षित है और यह रेल दुर्घटना एसएसपी के टूटने की वजह से हुआ है जिसमें 16 बोगी पुल के नीचे गिरे हैं जो पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गए हैं 11 बोगी पटरी पर ही क्षतिग्रस्त हुए हैं जिसे अन्य संसाधनों से रेल लाइन से दूर किया जा रहा है बाकी जांच के बाद ही सारी चीजें क्लियर हो पाएंगी अभी पहली प्राथमिकता है कि रेलवे ट्रैक को पूरी तरीके से खाली करना व उसका पुनः निर्माण कराना है ताकि सुरक्षित तरीके से आवागमन संचालित हो सके
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

