किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
अंतर्राज्यीय बार्डर लिलेसर नदी घाट से 88 किलो अवैध गांजा जप्त
महासमुन्द- पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा कार्यभार संभालने के साथी ही जिलें के समस्त थाना प्रभारियों को संदिग्ध गतिविधियों, अवैध गतिविधियों, अवैध शराब बिक्री, अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी की रोकथाम हेतु कार्यवाही करने बाबत् निर्देशित किया गया था। जिसके तहत थाना चौकी प्रभारी एवं सायबस सेल की टीम लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर निगाह रही जा रही है साथ ही जिले के सरहदी क्षेत्र एवं प्रांत ओड़िसा से परिवहन होने वाली अवैध गांजा तस्करी रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की रात्रि में जोंक नदी के रास्ते अवैध गांजा का परिवहन होने वाला है। सूचना पर सायबर सेल एवं चौकी बुंदेली की पुलिस टीम संदिग्धों को नदी के पास जो कि नदी क्रास करने दिया और उनके द्वारा गांजा को डम्प कर रखने वाले स्थान को चिन्हांकित कर घेराबंदी किया गया। संदिग्ध व्यक्ति देवलाल बरिहा द्वारा पुलिस पार्टी को देखकर बोरी नदी किनारे गढ़ढा में फेंककर भागने लगा भागते समय उसका मोबाईल वही गिर गया तथा आरोपी रात्रि में अंधेरा का फायदा उठाते नदी पर कुद गया। पुलिस टीम भी उसे पकड़े हेतु नदी पर छलांग लगाई किन्तु अंधेरा होने से कुछ दिखाई नही दे रहा था और मौके का फायदा उठाते आरोपी देवलाल बरिहा फरार हो गया। घटनास्थल से 88 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं आरोपी जिसपर से उसकी पहचान देवलाल बरिहा निवासी लिलेसर चौकी बुंदेली की गई व उसका मोबाईल फोन व कपड़े बरामद किया गया। जिसके आधार पर आरोपी की पता तलाश की जा रही है। पुलिस टीम 88 किलो अवैध गांजा कीमती 17 लाख 60 हजार को जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना तेन्दूकोना में अपराध धारा 20बी एनडीपीएस के तहत कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

