● बरभौना जंगल नदी किनारे 200 लीटर महुआ शराब की जप्ती, गिरफ्त में आये दो शराब डीलर….
● दोनों आरोपी छाल, खरसिया, धरमजयगढ़, भूपदेवपुर तक करते थे शराब की सप्लाई, अब जायेंगे जेल….
रायगढ़।पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देशन पर छाल टीआई विवेक पाटले व हमराह स्टाफ द्वारा अब तक की महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई किया गया, छाल पुलिस द्वारा दो आरोपियों से 200 लीटर महुआ शराब की जप्ती की गई है । एसपी श्री अभिषेक मीणा द्वारा सभी प्रभारियों को उनके क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देशों को अमल में लाते हुए थाना प्रभारी विवेक पाटले द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों की जानकारी देने अपने मुखबिरों तथा ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को निर्देशित किये, जिनके द्वारा बरभौना जंगल नदी किनारे कुछ लोग शराब बनाकर स्टाक में रखना एवं आसपास क्षेत्र में बिक्री करने की जानकारी दिया गया । सूचना पर पिछले दो दिनों से टीआई विवेक पाटले हमराह स्टाफ के साथ जंगल के आसपास रहकर निगाह रख रहे थे तथा सादी वर्दी में स्टाफ को जंगल में आरोपियों पर निगाह रखने नियुक्त कर मौके की तलाश पर थे । स्टाफ द्वारा आज भोर में आरोपियों के जंगल भीतर मौजूद होने का संकेत देने पर छाल प्रभारी अपने स्टाफ के साथ घेराबंदी कर दबिश दिये । जंगल भीतर कुरकुट नदी राजाघाट के पास कुछ दूरी पर पुलिस दो आरोपियों को पकड़ी । आरोपी यशवंत डनसेना पिता खुलाल डनसेना उम्र 27 वर्ष साकिन बरभौना थाना छाल के पास से 200 लीटर क्षमता वाली पुरानी उपयोगी पानी का टंकी में भरी हुई लगभग *190 लीटर, कीमती रुपए 19,000/-* का जप्त किया गया । वहीं पास ही आरोपी के भाई हीराधर डनसेना पिता खुलाल डनसेना उम्र 35 वर्ष साकिन बरभौना नीचे कलार पारा के पास से कुल *10 लीटर महुआ शराब कीमती 1000/-* का जप्त किया गया है । आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 137, 138/2021 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवई की गई है । थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले के नेतृत्व में कार्रवाई टीम में उपनिरीक्षक जवाहर राठौर, आर.एस.तिवारी, आरक्षक हरेंद्र जगत, राजेश उरांव, सतीश जगत शामिल थे , जिनकी सराहनीय भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

