उत्साह से मनाया जा रहा है वजन त्यौहार, शिशुवती माताओं को दी गई पौष्टिक आहार की जानकारी
कुपोषित बच्चों और माताओं का चिन्हांकन कर शत प्रतिशत कुपोषण मुक्त करने का लक्ष्य है
7 जुलाई से 16 जुलाई तक मनाया जाएगा वजन त्योहार
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जेल रोड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित वजन त्यौहार कार्यक्रम में नगर विधायक शैलेश पांडेय शामिल हुए। यहां वजन त्यौहार उत्साह के रूप में मनाया जा रहा है और शिशुवती माताओं को पौष्टिक आहार की जानकारी भी प्रदान की जा रही है वजन त्यौहार पर 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों का वजन किया जा रहा है 11 से 18 वर्ष की सभी किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट भी कराया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश सिंह, पार्षद रामा बघेल, भरत कश्यप, जुगल गोयल, चंद्रप्रदीप बाजपेयी, एल्डरमैन शैलेंद्र जयसवाल, सुबोध केसरी, काशी रात्रे, अजरा खान, सहित सुदेश दुबे ,अर्जुन सिंह, अमीन मुगल, अजय काले, कप्तान खान, शंकर कश्यप, पालकगण, अन्य लोग शामिल हुए ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

