किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
मीडिया से बातचीत में निशुल्क स्वास्थ्य शिक्षा की मानवाधिकार कार्यकर्ता ने उठाई मांग
कि4इसी3दमहासमुंद – छत्तीसगढ़ सरकार को बहुत आवश्यकता के लिए सिर्फ एक बार नए तरीके से विचार करने की आवश्यकता है यह बात राष्ट्रीय संस्था अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति के सदस्य केसरी नंदन सेन ने मीडिया से चर्चा में कहीं है। श्री सेन ने मीडिया से चर्चा करते हुए एक वक्तव्य जारी कर बताया है कि छत्तीसगढ़ की सरकार जिस तरह से निशुल्क इलाज और किसानों के बारे में सोच रही है उसी तरह से सरकार को सभी नागरिकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य और शिक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए उन्होंने जारी अपने बयान में कहा है कि स्वास्थ्य आज लोगों के लिए प्राथमिक आवश्यकता बन गई है और मनी स्वास्थ्य सेवाओं से लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं लोगों की सेहत सुधरने की बजाय उनकी आर्थिक सेहत बिगड़ रही है महंगी स्वास्थ्य सेवाओं के चलते लोगों को अपना खेत खलिहान और जमीन तक बेचना पड़ रहा है तथा महंगी शिक्षा से भी इसी तरह के हालात निर्मित हो रहे हैं । उन्होंने कहा है कि कोरोना काल के बाद जिस तरह के हालात निर्मित हुए हैं आप लोगों की हालत सुधारने के लिए यह आवश्यक हो गया है कि सरकार निशुल्क शिक्षा और पूर्णता निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की ओर कदम बढ़ाए। श्री सेन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मीडिया के माध्यम से मांग की है कि निशुल्क स्वास्थ्य और निशुल्क शिक्षा के लिए यदि प्रदेश सरकार विचार कर कोई ठोस निर्णय ले तो इससे छत्तीसगढ़ की जनता का हित होगा वहीं कोरोना काल के बाद जिस तरह से लोगों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है इससे भी निजात मिल सकेगी। बहरहाल श्री सेन ने निशुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य की वकालत करते हुए जनहित में इसपर सरकार को तत्काल विचार करने की मांग की है । हम आपको बताते हैं कि मानवाधिकार कार्यकर्ता श्री सेन लगातार जनहित के मुद्दों पर फोकस करते रहे हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

