🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आरपीएफ बिलासपुर के द्वारा सौपा गया 2 लावारिस बैग

On: July 11, 2021 4:24 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) 11.07.2021 को रेसुब पोस्ट बिलासपुर के डीजीटी यार्ड में गाडी क्रमांक 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू लोकल की खाली रैक प्लेस किए जाने के बाद डीजीटी यार्ड में तैनात प्रधान आरक्षक ए.के.तिवारी सतर्कता से ड्यूटी करते हुए जब उक्त खाली रैक को चेक कर रहे थे तब एक कोच में एक लावारिस बैग पाया जिसकी सूचना उन्होंने आरपीएफ पोस्ट बिलासपुर को दिया आरपीएफ पोस्ट द्वारा आदेशित किए जाने पर उनके द्वारा उक्त बैग को आरपीएफ पोस्ट लाया गया जिसेे दो बाहरी व्यक्तियों के समक्ष खोला गया चेक करने पर उसमें से शैम्पू, च्यवनप्रास, फेसवाॅश, अश्वगंधा एवं अन्य काॅस्मेटिक के सामान एवं एक विजिटिंग कार्ड मिलने पर उक्त कार्ड में दिए नंबर पर काॅल किया तो उकत बैग लक्ष्मण सरोज महिमा नगर सिरगिट्टी बिलासपुर को होना पाया उक्त बैग को पूरी जाॅच पडताल के बाद उन्हें हेण्ड ओवर किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 6000 रूपये है।

इसी क्रम में दिनांक 10.07.2021 को रात्रि 10.00 से 06 बजे तक तैनात आरक्षक भूपेन्द्र नागले द्वारा बिलासपुर प्लेटफार्म नं 01 पर एक लावारिस बैग मिला जिसे एम.जी.एल.एम से स्कैन कर आरपीएफ पोस्ट बिलासपुर लाया चैक करने पर उसमें इस्तेमाली कपडे व नये चादर पाया दिनांक 11.07.2021 को एक व्यक्ति जिसका नाम राजेश चंदवानी पिता-कीरत मल चंदानी उम्र-46 वर्ष पता- देवरी खुर्द पानी टंकी के पास थाना-तोरवा जिला-बिलासपुर छ.ग ने शिकायत किया कि दिनांक 10.07.2021 को मेरी साली जिसका नाम सुमन कुरूसवानी है यात्रा करने के दौरान बैग भूल गई है तब आरपीएफ पोस्ट बिलासपुर में जमा किए गए बैग को उन्हें दिखाया गया पहचान किए जाने के बाद उक्त बैग को पूरी जाॅच पडताल के बाद उन्हें हेण्ड ओवर किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 8000 रूपये है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment