🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

महिला आरपीएफ सिपाही बिलासपुर की तत्परता से बचाई गई बुजुर्ग महिला यात्री की जान

On: July 13, 2021 11:07 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) एक महिला बुजुर्ग यात्री सुमित्रा देवी पति जगदीश पासवान, उम्र -70 वर्ष निवासी जाखड़ मोहल्ला वार्ड नंबर 16 जूट मिल के पास, थाना-जगदला, जिला- परगना पश्चिम बंगाल, जिसका पी एन आर नंबर 6252 420274 गाड़ी संख्या 02102 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में कोच संख्या S7 के सीट संख्या 79 80 81 82 83 में मुंबई से हावड़ा के लिए अपने परिवार के साथ यात्रा कर रही थी गाड़ी बिलासपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 04 पर आई तभी वह बुजुर्ग महिला बिलासपुर रेलवे स्टेशन में पानी लेने के लिए नीचे उतरी इस बीच गाड़ी खुल गई और उक्त महिला चलती गाड़ी में चढ़ने के प्रयास करने लगी जिससे उसका पैर फिसल गया और वह बुजुर्ग महिला य ट्रेन के नीचे जाने लगी उक्त पर तुरंत प्लेटफार्म ड्यूटी में तैनात महिला आरक्षक सीता अग्रवाल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टेशन में उपस्थित अन्य यात्रियों के सहयोग से महिला बुजुर्ग यात्री को खींचकर गाड़ी के अंदर से बाहर निकाला इस बचाव कार्य में महिला के घुटने में हल्की चोट आई जिसका प्राथमिक उपचार किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment