बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़16/07/21 ) मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला द्वारा रेलवे स्टेशन बिलासपुर में सुरक्षा मानकों की जांच हेतु आरपीएफ थाना बिलासपुर में औचक चेकिंग किया गया जिस दौरान कमांडेंट महोदय द्वारा बम निरोधक दस्ता का निरीक्षण किया गया और बम थ्रेड प्राप्त होने पर कौन-कौन से उपकरण से क्या-क्या कार्य किए जाएंगे उसका मुआयना किया तथा कौन-कौन से उपकरण कार्य नहीं कर रहे हैं उसका जायजा लिया तथा जल्द से जल्द उन्हें ठीक कराने का हिदायत दिया और समय-समय पर बिलासपुर स्टेशन में बम डिजास्टर ड्रिल करने संबंधी हिदायत दिया उसके बाद सीसीटीवी रूम जाकर चेकिंग किया कैमरों की संख्या और उसकी उपयोगिता का जायजा लिया सीसीटीवी रूम में बैठे बैठे ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को मैसेज कर स्टेशन में बताए पर पहुंचने का आदेश दिया और उस स्थान पर ड्यूटी स्टाफ कितने बजे पहुंचा नोट किया कार्यवाही संतोषजनक पाया फिर भी और अलर्ट होकर ड्यूटी करने हेतु स्टाफ को ब्रीफिंग किया और निरीक्षक बिलासपुर भास्कर सोनी को जोनल स्टेशन बिलासपुर के सीसीटीवी रूम में प्रत्येक शिफ्ट में एक अधिकारी तैनात करने का निर्देश दिया उसके पश्चात महोदय द्वारा रेलवे सुरक्षा बल बैरक बिलासपुर जाकर बिलासपुर मंडल में सुरक्षा हेतु तैनात 5 वी वाहिनी त्रिचनापल्ली बी कंपनी रेलवे सुरक्षा विशेष बल के अधिकारियों और जवानों के साथ मीटिंग करके सुरक्षा सम्मेलन लिया उनको ड्यूटी संबंधी हिदायतें दिया तथा उनके समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 17, 2026प्रदेश में 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्ज्वलित मुख्यमंत्री साय महादेव घाट में विराट दीपोत्सव एवं महाआरती ‘आशीर्वाद का दीया’ में हुए शामिल*
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या

