श्रीकान्त के राजस्थान के सह प्रभारी बनने में जिले में हर्ष व्याप्त
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) :- रायगढ़ जिले के वरिष्ठ नेता व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकान्त सोमावार को आज अनुसूचित जनजाति मोर्चा का राजस्थान का सह प्रभारी बनाया गया,उनके साथ भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामसिंह राठवा जी को प्रभारी बनाया गया है!
श्रीकान्त सोमावार पूर्व में 2014 से लगातार भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकरणी के सदस्य रहे है उसके पूर्व वे रायगढ़ जिले में जिला कार्यालय मंत्री,नगर मण्डल अध्यक्ष व जिला भाजपा महामंत्री की महत्ती जिम्मेदारी भी निभा चुके है!
श्री सोमावार ने अपनी इस नियुक्ति पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री समीर ओरांव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णु देव साय जी,रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय,भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम का इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर आभार व्यक्त किया और इस जिम्मेदारी को निष्ठापूर्ण निभाने का आश्वासन दिया !
श्रीकान्त सोमावार की इस बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने पर रायगढ़ जिले सहित लोकसभा क्षेत्र में भाजपा वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए श्री सोमावार को बधाई दी,जिनमे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व बिलासपुर संभाग प्रभारी कृष्णा राय,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जशपुर जिला प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला,महासमुन्द जिला प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही,राजेश शर्मा,बलरामपुर सह प्रभारी नरेश नन्दे, सत्यानन्द राठिया,डॉ जवाहर नायक, सुभाष पाण्डेय,ओ पी सिन्हा,भरत सिंह,ओम शर्मा,अरुण धर दीवान,ज्योति पटेल,ब्रजेश गुप्ता,अरविंद हरिप्रिया,पवन शर्मा,ज्ञानू गौतम,रामनाथ बैगा शामिल रहे !
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयNovember 3, 2026बिलासपुर में 15 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ लगातार चौथी बार बिलासपुर को मिली मेजबानी, 14 टीमों के 200 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा; उत्कृष्ट टीम को राष्ट्रीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
बिलासपुरNovember 3, 2026राज्योत्सव में ‘आयुष कल्पवृक्ष’ बना आकर्षण का केंद्र, नारी स्वास्थ्य एवं आयुष योजनाओं की दी जानकारी, 956 मरीजों को मिला निःशुल्क चिकित्सा लाभ
छत्तीसगढ़November 3, 2026मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, एस.के. बर्मन बने मुख्य अभियंता अब पूरे छत्तीसगढ़ के बांधों की सुरक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी
अपराधNovember 3, 2026शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

