कोरबा /पाली (वायरलेस न्यूज़,) श्रम कल्याण मंडल छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य पद पर नवीन सिंह ठाकुर के नियुक्त होने से क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष व्याप्त है । माननीय भूपेश बघेल जी के खास समर्थकों में माने जाने वाले उन्हें शुभकामनाएं और बधाई देने लोगों का तांता लगा हुआ है। आभार व्यक्त करते हुए श्री ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश व क्षेत्र में लोगों की जो मुझसे आशाएं और उम्मीदें हैं मैं उस पर खरा उतरने के लिए पूरा- पूरा प्रयास करूंगा और लोगों की समस्याएं हल करने के लिए जितना हो सकेगा मैं तत्पर रहूंगा।
विदित हो कि बहुप्रतीक्षित निगम आयोग की नियुक्ति प्रक्रिया में अब जाकर नियुक्तियां हो पाई है जिसमें क्षेत्र के जुझारू एवं कर्मठ युवा कांग्रेसी नेता नवीन सिंह ठाकुर को श्रम कल्याण मंडल में सदस्य के पद पर आसीन किया गया है। श्री ठाकुर वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के सचिव हैं। वे कांग्रेस पार्टी मैं काफी लंबे समय से अपनी कर्मठता और संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रयत्नशील रहे हैं और क्षेत्र में लोगों के बीच उनके लिए समर्पित
होकर काम करते रहे हैं जिसका प्रतिफल ही है कि उन्हें श्रम कल्याण मंडल में सदस्य जैसे अहम पद नियुक्त किया गया है।
ज्ञातव्य हो कि नवीन सिंह ठाकुर पूर्व में भारतीय राष्ट्रीय संगठन (एनएसयूआई) जिला महामंत्री के रूप में बिलासपुर कॉलेज के समय में व पाली ब्लॉक के कांग्रेस युवा अध्यक्ष सहित कई अहम पदों पर रहते हुएअपने काम की छाप छोड़ी है। लोकसभा चुनाव के समय इन्होंने तत्कालिक सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत व विधायक मोहित राम केरकेट्टा के चुनाव प्रचार व चुनाव में विजयी होने पर अहम भूमिका का निर्वहन किया। वहीं गत लोकसभा चुनाव में पाली तानाखार विधनसभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रभारी के रूप में भी उल्लेखनीय कार्य किए।
उत्तर प्रदेश जिला जनपद चुनाव में गोरखपुर जिले मे कांग्रेस की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में कार्य किए । नवीन सिंह ठाकुर ने उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपे जाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत जी, कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ,खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पद पर नियुक्त कर उक्त माननीयों द्वारा जो मुझ पर विश्वास किया गया है उस जिम्मेदारी को निभाने के लिए मैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहूंगा । श्री ठाकुर की नियुक्ति पर कोरबा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर एवं कंवर समाज के अध्यक्ष छत्रपाल सिंह कंवर, पाली नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्रा सभी ने मिलकर प्रसन्नता जाहिर की है। एवं अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव प्रमुख सुरेश सिंह बैस ने अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है और कहा है कि क्षेत्र में उनकी नियुक्ति से और कई विकास के आयाम दिखाई देंगे।
श्री ठाकुर जी द्वारा कहा गया कि मेरी प्राथमिकता में प्रमुख रूप से प्रदेश के मुखिया ने जो जिम्मेदारी मुझे श्रम विभाग के क्षेत्र में दी है उसे भलीभांति क्रियान्वयन करने की दिशा आमजन हितैषी कार्यो के साथ साथ कांग्रेस के मजबुत कार्यकर्ताओ जिनकी मेहनत से आज कांग्रेस पार्टी की सरकार हैं उनकी भावनाओ का विशेष ख्याल रखुंगा संगठन की मजबूती का कार्य सतत करता रहूंगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026विश्वकर्मा जयंती पर करगी रोड कोटा में ‘एक दीप मोदी जी के नाम’ कार्यक्रम
बिलासपुरSeptember 17, 2026साउथ कैफे, लिटिल पंजाबी रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की जांच, इडली का नमूना भेजा लैब
बिलासपुरSeptember 17, 2026भाजयुमो जिला बिलासपुर शहर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल, में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया
बिलासपुरSeptember 17, 2026प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव,एक साथ जले 10 लाख दीप, आशीर्वाद का दीया से रोशन हुआ बिलासपुर

