अंचल शर्मा परिवार और श्रुति-दुआबाबा पेश करेंगे मुकेश जी के सदाबहार गीतों का नजराना…
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) कोरोना संक्रमण काल की दूसरी लहर की विदाई बेला में शहर की सांस्कृतिक संस्था “बावरा मन” एक बार फिर फेसबुक लाइव के जरिये अपने संगीत श्रोताओं के मध्य लौट रही है . अवसर है, भारतीय सिने जगत के प्रख्यात गायक मुकेश जी के जन्मदिवस का . गुरूवार, 22 जुलाई को सायं 7 बजे से अंचल शर्मा परिवार और श्रुति-दुआबाबा “आ लौट के आ…” कार्यक्रम में मुकेश जी के सदाबहार और यादगार गीतों की प्रस्तुति देंगे .
“बावरा मन” के अध्यक्ष पी. रामाराव ने बताया कि सुहाना मौसम और मुकेश जी के सदाबहार नग्में मिलकर किसी भी शाम को और अधिक खुशनुमा बना देते हैं . गुरूवार को ऐसी ही एक शाम का आनंद लेने का अवसर आ रहा है . शाम 7 बजे बावरा मन के फेसबुक लाइव में मुकेश जी के जन्मदिन के बहाने उनको याद करेगा, मुकेश-फेम अंचल शर्मा एवं उनका परिवार . “आ, लौट के आ…” कार्यक्रम में सुर से सुर मिलायेंगे श्रुति प्रभला और राजेश दुआ उर्फ़ दुआबाबा .
रामाराव ने बताया कि छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश के संगीत-जगत में मुकेश जी की आवाज़ बन चुके अंचल शर्मा “आ लौट के आ…” गीत से कार्यक्रम का आगाज़ करेंगे . इसके अलावा “तू कहे अगर, जीवन भर मैं गीत सुनाता जाऊं”, “कई बार यूँ ही देखा है”, “कहीं करती होगी, वो मेरा इंतज़ार” जैसे दिलकश नग्मों में, अंचल शर्मा, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ज्योति शर्मा , सुपुत्री माहुरी शर्मा और पुत्र शगुन शर्मा अपनी सुरमयी आवाज़ का जादू चलाएंगे .
उसी प्रकार राजेश दुआ और श्रुति प्रभला भी “मैं तो इक ख्वाब हूँ”, “हम तुझसे मोहब्बत करके सनम”, “जाऊं कहाँ बता ए दिल” और “ओ मेरे सनम” जैसे एकल और युगल गीतों से समां बाँध देंगे .
बावरा मन ने रूचिसंपन्न श्रोताओं से गुरूवार सायं 7 बजे से फेसबुक लाइव के जरिये होने वाले इस विशेष वर्चुअल कॉन्सर्ट में मुकेश जी जैसी सहज, सरल और मधुर आवाज़ को सुनने की अपील की है .
इस लिंक के माध्यम से बावरा मन पेज में जाकर 👍 लाइक कर लें ताकि लाइव कार्यक्रम देखा जा सके…
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयNovember 4, 202615वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व रेलवे ने बैंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बिगुल प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे रहा विजेता
राष्ट्रीयNovember 3, 2026बिलासपुर में 15 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ लगातार चौथी बार बिलासपुर को मिली मेजबानी, 14 टीमों के 200 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा; उत्कृष्ट टीम को राष्ट्रीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
बिलासपुरNovember 3, 2026राज्योत्सव में ‘आयुष कल्पवृक्ष’ बना आकर्षण का केंद्र, नारी स्वास्थ्य एवं आयुष योजनाओं की दी जानकारी, 956 मरीजों को मिला निःशुल्क चिकित्सा लाभ
छत्तीसगढ़November 3, 2026मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, एस.के. बर्मन बने मुख्य अभियंता अब पूरे छत्तीसगढ़ के बांधों की सुरक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी

