एसईसीएल के ‘चियर्स फॅार ओलंपिक‘ अभियान में कर्मियो व उनके परिजनों की उत्साहजनक भागीदारी देखी जा रही
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) खेलो का महाकुंभ ओलंपिक जापान की राजधानी टोकियों में आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 23 जुलाई से 8 अगस्त के मध्य संपन्न होगी। इस अवसर पर एसईसीएल के कर्मियों व उनके परिजनों ने ‘चियर्स फॉर इंडिया‘ मैसेज के जरिए भरतीय टीम के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया है। कंपनी मुख्यालय परिसर समेत आवासीय कॉलोनियों में तथा कंपनी के विभिन्न संचालन क्षेत्रों में, अलग- अलग स्थानोें पर ओलंपिक कट आऊट सजाकर रखे गए है जिनके जरिए कर्मी व उनके परिजन अपने फोटो खीचकर सोशल मिडिया पर हैशटैग ‘आई चियर्स फॉर इंडिया‘ के साथ संदेश शेयर व टैग कर रहे है।
विदित हो कि टोकिया ओलंपिक में भारत अपना सबसे बड़ा खिलाड़ियों का दल भेज रहा है। देश के 120 एथलीट 85 इवेन्टस में हिस्सा लेंगे। इस ओलंपिक में भारत दो खेलों में पहली बार शिरकत कर रहा है। घुड़सवारी में फवाद मिर्जा तथा फेंसिंग में भवानी देवी ओलंपिक खेल के लिए क्वालीफाई कर चुके है।
2016 के रियो-ओलंपिक में भारत को बैडमिंटन में पी वी सिंधु (रजत) व कुुश्ती में साक्षी मलिक(कास्य) दो पदक मिले थे। शुटिंग, रेसलिंग, बॅाक्सिंग, तीरंदाजी तथा बैडमिंटन खेलो में भारत के प्रदर्शन पर देशवासियों की विशेष नजर है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयNovember 4, 202615वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व रेलवे ने बैंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बिगुल प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे रहा विजेता
राष्ट्रीयNovember 3, 2026बिलासपुर में 15 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ लगातार चौथी बार बिलासपुर को मिली मेजबानी, 14 टीमों के 200 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा; उत्कृष्ट टीम को राष्ट्रीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
बिलासपुरNovember 3, 2026राज्योत्सव में ‘आयुष कल्पवृक्ष’ बना आकर्षण का केंद्र, नारी स्वास्थ्य एवं आयुष योजनाओं की दी जानकारी, 956 मरीजों को मिला निःशुल्क चिकित्सा लाभ
छत्तीसगढ़November 3, 2026मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, एस.के. बर्मन बने मुख्य अभियंता अब पूरे छत्तीसगढ़ के बांधों की सुरक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी

