बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) सरगांव, मुंगेली क्षेत्र के किसानों की समस्या जानने पथरिया एसडीएम प्रिया गोयल शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण पर रही और खेत मे काम कर रहे किसानों, विशेषकर महिला कृषकों से खेती बाड़ी की स्थिति पर चर्चा की ग्राम सल्फा में चर्चा के बाद एसडीएम प्रिया गोयल खुद खेत पर उतरी और किसानों के साथ रोपा लगाने लगी किसी अधिकारी को खेत मे रोपा लगाते देख आसपास के खेतों में काम कर रहे कृषकों के लिए कौतूहल का विषय बन गया । मिली जानकारी अनुसार जैविक खेती मिशन योजना अंतर्गत की जा रही खेती का मुआयना करने एसडीएम प्रिया गोयल सल्फा पहुची थी जहाँ कृषक गया निषाद के खेत पर रोपाई कार्य किया जा रहा था किसानों से खरीफ फसल के स्थिति की जानकारी लेते हुए स्वयं कृषक के खेत में उतर कर कृषक के साथ रोपाई कार्य की तथा किसानों से खेती के बारे में आवश्यक चर्चा की उन्होंने किसानों को जैविक खेती पर जोर देने के लिए प्रेरित करते कहा कि बिना रासायनिक खादों के भी अच्छी फसल प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने गोधन न्याय योजना अंतर्गत उत्पादित वर्मी खाद का फसल में उपयोग और उसके लाभ के बारे में कृषकों को आवश्यक जानकारी दी। क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विनोद साहू ने उपस्थित रहकर किसानों को खेती के कार्य में आने वाली समस्याओं , फसलों की बीमारियों और उनके निराकरण की जानकारी दी ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 20, 2026भारी कौन…अंडे वाली मुर्गी या एसडीएम ?
धर्म-कला-संस्कृतिSeptember 20, 2026संत माता अद्दी अम्मा का सालाना वर्सी महोत्सव हर्षोल्लाह से मनाया गया
बिलासपुरSeptember 19, 2026देवरी खुर्द के कन्या छात्रावास से 7 वर्षीय बच्ची बाहर निकली, व्यवस्था पर उठे सवाल ,गोल बाजार में मिली बच्ची, भाजपा नेताओं ने परिजनों से संपर्क कर सौंपा
बिलासपुरSeptember 19, 2026सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बिलासपुर जिले में सघन दौराकरगी रोड में भाजपा नेता वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर हुआ भव्य स्वागत

