रायगढ़।(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) विधायक प्रकाश नायक ने 6 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सूरजगढ़ पुल के पास परसरामपुर से पड़ीगाँव तक दोनों ओर बनने वाले एप्रोच रोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।इस निर्माण कार्य से अब लोगों को आवागमन में हो रही दिक़्क़तों का सामना नही करना पड़ेगा और जर्जर सड़क की समस्या से निजात मिलेगी।
ज्ञात रहे कि परसरामपुर से पड़ीगांव तक लंबे समय से जर्जर मार्ग की मरम्मत की माँग हो रही थी।इसे पूरे गंभीरता से लेते हुए रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने शासन के समक्ष माँग रखी और शासन द्वारा इसे स्वीकृति प्रदान की गई। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने विधायक श्री नायक की माँग पर इस एप्रोच रोड़ निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 29 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।शनिवार को विधायक प्रकाश नायक की विशेष उपस्थिति में सरिया के परसरामपुर के पास इस एप्रोच रोड़ निर्माण कार्य का विधिवत पूजा अर्चना के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस मौके पर विधायक प्रकाश नायक ने इस बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का सहृदय आभार व्यक्त किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार विकास को लेकर संकल्पित है।इस कार्यक्रम को सरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव पातर,जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सरिया शरद यादव,बरमकेला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ताराचंद पटेल सहित अन्य ने भी संबोधित किया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुसौर क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि रोहित पटेल,नरेश साहू,पदमन प्रधान,किशोर कशेर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पुसौर,पुसौर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गोपी चौधरी,गणपति पाढ़ी,सहित पुसौर व सरिया क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयNovember 4, 202615वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व रेलवे ने बैंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बिगुल प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे रहा विजेता
राष्ट्रीयNovember 3, 2026बिलासपुर में 15 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ लगातार चौथी बार बिलासपुर को मिली मेजबानी, 14 टीमों के 200 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा; उत्कृष्ट टीम को राष्ट्रीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
बिलासपुरNovember 3, 2026राज्योत्सव में ‘आयुष कल्पवृक्ष’ बना आकर्षण का केंद्र, नारी स्वास्थ्य एवं आयुष योजनाओं की दी जानकारी, 956 मरीजों को मिला निःशुल्क चिकित्सा लाभ
छत्तीसगढ़November 3, 2026मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, एस.के. बर्मन बने मुख्य अभियंता अब पूरे छत्तीसगढ़ के बांधों की सुरक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी

