🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सवरा समाज सहित बारह समाज के प्रतिनिधियों को लेकर केंद्रीय आजाक मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलवाने पंहुची सांसद गोमती साय

On: July 26, 2021 9:51 AM

फरसाबहार(वायरलेस न्यूज़) रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय से दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के बारह आदिवासी समाज भुईंया, धनुहार, नागासिया, सवरा, धांगड़, बिझिया, कोडाकू, कोंद, भारिया, पाण्डो एवं गोंड़ समाज के लोग मिलने पहुंचे। और इन बारह आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने सांसद श्रीमती साय के समक्ष अपनी समस्या रखी। आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों की समस्या को सुनने एवं समझने के बाद सभी बारह समाज के प्रतिनिधियों को लेकर केंद्रीय आजाक मंत्री अर्जुन मुंडा (अनुसूचित जनजाति मामलों ) के पास पंहुची। जंहा बारह आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने मंत्री महोदय को बताया कि राजस्व रिकार्ड एवं आदिवासी अनुसूची में हिंदी की मात्रात्मक त्रुटि के कारण इन्हें आदिवासी समाज के होते हुए भी आदिवासी संवर्ग का लाभ नही मिल पा रही है। आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने इस समस्या के समाधान के लिए निवेदन किया। जिस पर उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को कहा कि आपकी समस्या पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment