अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अंधे कत्ल का हुआ खुलासा, मृतक की पत्नी व साला निकले कातिल

On: July 26, 2021 9:57 AM
Follow Us:

घरघोड़ा के ग्राम खोखरोआमा में दो साल पहले हुई हत्या की गुत्‍थी सुलझी….
रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) घरघोड़ा पुलिस दो साल पहले ग्राम नाकटाड बकचबा निवासी सुंरद मांझी (33 साल)की हुई हत्या की गुत्थी सुलझा ली है, मृतक का शव थाना घरघोड़ा अन्तर्गत ग्राम खोखरोआमा के तालाब में *दिनांक 27/08/2019* को मिला था । हत्या में शामिल मृतक की पत्नी, मृतक के दो साला को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के अनुसार थाना घरघोडा के *मर्ग क्रमांक 65/2019 धारा 174 जा.फौ.* की सूचनाकर्ता श्रीमती कुंवरमति पति सुंदर साय निवासी नाकटाड बकचबा थाना पुंजीपथरा हा0मु0 खोखरोआमा थाना घरघोडा जिला रायगढ के द्वारा मृतक उसके पति सुंदर मांझी की तालाब में डूब कर फौत होने की सूचना दिनांक 27.08.2019 को मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया । मर्ग जांच पर मृतक की मृत्यु डाक्टर द्वारा गला घोंटकर हत्या करना शर्ट पीएम रिपोर्ट देने पर *दिनांक 28/082019 को* थाना घरघोड़ा में *अपराध क्रमांक 151/2019 धारा 302 ,201 भादवि अज्ञात आरोपी के विरूद्ध* दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में लिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा द्वारा अनसुलझे मामले की डायरी अवलोकन कर एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा एवं SDOP धर्मजयगढ़ एएसपी सुशील कुमार नायक को महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सूक्ष्मता से विवेचना कराने के निर्देश दिये गये । जिस पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह को निर्देशित किया गया थाना प्रभारी घरघोड़ा द्वारा मृतक के पत्नि कुंवरमति से पुन: नये सिरे से पूछताछ किया गया , जिसके द्वारा गोल मटोल कर वही बातें दोहराने लगी कि दिनांक 25.08.2019 को मृतक अपने ममेरा साला धनाराम मांझी के साथ शराब पीने भेंगारी तरफ गया था । घरघोड़ा प्रभारी को जानकारी मिली कि मृतक को अंतिम बार नंद कुमार मांझी देखा है । नंद कुमार मांझी से पूछताछ करने पर बताया कि सुंदर मांझी (मृतक) एवं धनाराम को रास्ते में आते एवं लडते झगडते देखा था । नंद कुमार मांझी से मिली जानकारी पर *संदेही कुंवरमति मांझी, अघन मांझी एवं धनाराम मांझी साकिन खोखरोआमा* को हिरासत में लेकर बारीकी से पूछताछ करने पर घटना का खुलासा हुआ जिसके अनुसार - घटना दिनांक के पूर्व कुँवरमती मांझी द्वारा अपने भाई अघन मांझी को मो.सा. खरीदने 10,000 रूपये दी थी जिसे दिनांक 24.08.2019 को सुंदर मांझी अपने साला अघन कुमार से पैसा मांग करने पर दोनो के मध्य लडाई झगडा हुआ । सुंदर मांझी (मृतक) को अघन कुमार डण्डा से मारपीट कर मो.सा. को वापस दे दिया कि सुंदर मांझी (मृतक) दूसरे दिन अपने पत्नि को पुराना मो.सा. को नही लुंगा मेरा 10,000 रूपये मांग कर लाओ कहकर पत्नि से लडाई झगडा किया । दिनांक 25.08.2019 को सुंदर मांझी एवं धनाराम दोनों शराब पीने भेंगारी तरफ चले गये वापस शाम करीब 5-6 बजे घर आने पर फिर सुंदर मांझी अपने पत्नि कुंवरमति से 10,000 रूपये अघन मांझी से मांग कर लाओ कहकर विवाद कर लडाई झगडा करने लगा । पति-पत्नि के बीच लडाई झगडा होते देख धनाराम मांझी, सुंदर मांझी के दोनो पैर को पकडकर जमीन में गिरा दिया तब उसकी पत्नि कुंवरमति मांझी उसका गला दबा दी जिससे सुंरद मांझी फौत हो गया करीब रात्रि 9.00 बजे अघन मांझी घर आने पर कुंवरमति अपने भाई अघन मांझी को अपने घर बुलाकर बताई कि मो.सा. का पैसा मांगकर लाने परेशान कर लडाई झगडा कर रहा था कि धनाराम के साथ योजना बनाकर दोनो मिलकर गला को दबाकर हत्या कर दिये है लाश को छिपाना है कहने पर अघन मांझी एवं धनाराम के साथ मिलकर तीनो लाश का उठाकर रात्रि 11.00 बजे बस्ती के बाहर तालाब में फेक कर उसके पहने कपडा को तालाब मेड में छोडकर आ गये । आरोपियों के अपराध कबूलनामे के बाद आरोपियों मृतक के पत्नि कुंवरमति मांझी, साला अघन मांझी एवं ममेरा साला धनाराम मांझी को दिनांक 25.07.2021 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया । ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सूलझाने में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह, सउनि चंदन सिंह नेताम, राजेश मिश्रा, आर- नंदू पैंकरा, विरेन्द्र भगत, नरेन्द्र भगत, मआर- सीमा लकडा, बबीता कुजूर का अहम भूमिका रही है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

दूरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोना

दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

Leave a Comment