बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 28.07.2021) को श्री विनय रंजन ने कोल इंडिया निदेशक (कार्मिक/औद्योगिक संबंध) का पदभार ग्रहण किया। श्री रंजन इसके पूर्व कोल इण्डिया लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड मंे निदेशक (कार्मिक) के पद पर पदस्थ थे साथ ही उन्होने सेन्ट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक) का भी अतिरिक्त प्रभार संभाला था।
कोल इंडिया के नए निदेशक (कार्मिक/औद्योगिक संबंध) ने भौतिक शास्त्र में आनर्स के साथ ग्रेजुएशन तथा कार्मिक प्रबंधन एवं औद्योगिक संबंध में पीजी डिप्लोमा किया है। माह अगस्त, 2018 में श्री रंजन ने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में बतौर निदेशक (कार्मिक) पद पर नियुक्त होकर कोयला उद्योग में अपनी सेवाएं आरंभ की। कोयला उद्योग में आने से पूर्व श्री रंजन ने नवरत्न पीएसयू विदेश संचार निगम लिमिटेड, डीबी पॉवर लिमिटेड में भी मानव संसाधन के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी हैं।
श्री रंजन का मानव संसाधन के क्षेत्र में 24 वर्षो से अधिक का अनुभव है। श्री रंजन को उनके हित धारक (स्टेक होल्डर) प्रबंधन कौशल में उत्कृष्टता के लिए भी जाना जाता है। वर्तमान में वे नेशनल इन्सीट्यूट ऑफ पर्सनल मैनेजमेंट आसनसोल चेप्टर के चेयरमेन एवं नेशनल एचआरडी नेटवर्क मुबंई चेप्टर के आजीवन सदस्य हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

