🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

चंदूलाल मेडिकल कालेज में हुए भ्र्ष्टाचार को लेकर भाजयुमो मुख्यमंत्री का कल पुतला दहन करेगी

On: July 28, 2021 4:21 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) चंदुलाल चन्द्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में हुए भारी भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भूमिका को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला बिलासपुर द्वारा 29 जुलाई 2021 गुरूवार को पुराना बस स्टैण्ड स्थित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश बघेल के दामाद के निजि मेडिकल कॉलेज चंदुलाल चन्द्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज पर मेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया ने धोखाघडी का इल्जाम लगाया था तथा इस मेडिकल कॉलेज के कर्ता धर्ता द्वारा करोड़ों रूपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है। 125 करोड़ का अनुदान रूपी उपहार अपने दामाद को देने वाले है इसी तारतम्य में इस विषय को कांग्रेस की भूपेश सरकार के द्वारा विधानसभा में अनुपूरक बजट में ले लिया गया है तथा इस पर आगे की कार्यवाही चाही गई किंतु यह निजी सम्पत्ति है, शासकीय संपत्ति नही है इसलिए इसे बजट में शामिल किया जाना अपने आप में विधि सम्मत नही है। श्री केशरवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनता की खुन पसीने की कमाई के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने 125 करोड़ गिफ्ट बतौर देना चाहते है भूपेश सरकार के इस निर्णय का विरोध करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा संभागीय मुख्यालय में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment