सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगीरोड कोटा के प्रबधकारिणी समिति एवं अभिभावकों की संयुक्त बैठक विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष वेंकट लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शासन के नियमानुसार कोविड-19 का पालन करते हुए एवं अभिभावक और पार्षद की लिखित अनुमति के साथ विद्यालय को चरणबद्ध तरीके से खोलने पर सहमति बनी है। जिसमें प्रथम चरण में कक्षा दशम एवं द्वादश, द्वितीय चरण में नवम एवं एकादश, तृतीय चरण में षष्ठ से अष्टम, चतुर्थ चरण में कक्षा प्रथम से पंचम तक को विद्यालय में ऑफलाइन कक्षा के लिए प्रथम चरण कक्षा दशम एवं द्वादश को 2 अगस्त 2021 दिन सोमवार से बुलाया जाएगा, साथ ही साथ कक्षाओं का ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी ।इस अवसर पर विद्यालय के उपाध्यक्ष राम सजीवन गुप्ता, कोषाध्यक्ष वासुदेव रेड्डी, सचिव अजय अग्रवाल, सचिव संतोष जायसवाल एवं देवेंद्र सिंह ठाकुर, प्राचार्य बाबूलाल साहू ,प्रधानाचार्य चंद्रेश यादव के सहित सभी आचार्य एवं अनेक अभिभावक उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 2, 2026बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोटा और सीपत के प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और खोवे के नमूने लिए गए
बिलासपुरNovember 2, 2026चोरभट्टीकला स्कूल के बच्चों के सपनों को मिले पंख, वी-कनेक्ट ने बांटे शिक्षा के संसाधन
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी

