रायगढ (वायरलेस न्यूज़) । बुधवार को आरपीएफ रायगढ ने एक व्यक्ति को रेल्वे का लोहा ले जाते रंगे हाथ गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है । इस संबन्ध में आरपीएफ पोस्ट रायगढ के प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि 28 जुलाई बुधवार को समय लगभग 03.35 बजे रेलवे यार्ड रायगढ़ में ‘अः पाली डियूटी में तैनात प्रधान आरक्षक-0100175 पी.के.मिश्रा द्वारा एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में कुछ वजनी सामान को ले जाने की सूचना पर सहायक उप निरीक्षक के.नसीम हमराह प्रधान आरक्षक 9800176 एस.आर.कवाची के साथ छापामारी कर खंबा नंबर 585/21-23 के पास एक बाहरी व्यक्ति को बांये कधे पर सीएसटी-9 प्लेट ले जाते हुए देखे और उसे घेराबंदी कर रोका गया तथा नाम पता पूछने पर सतीश टोप्पो पिता-जोशेफ टोप्पो उम्र 28 वर्ष रायगढ़ छत्तीसगढ़ बताया और आगे पूछताछ में उसके कब्जे में रखे रेलवे का सीएसटी9 प्लेट के संबंध में रखने एवं ले जाने बाबत् मांगे जाने पर कोई अधिकार पत्र या रसीद प्रस्तुत नही कर सका एवं स्वीकार किया कि लालच में रेलवे लाईन के पास पड़े हुए रेलवे के लोहे को किसी चलते फिरते कबाड़ी को बेचने के फिराक में जा रहा था। अतः उक्त व्यक्ति को रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम का आरोपी पाकर मौके पर ही उसका कथन दर्ज किया गया एवं उपस्थित गवाहों के समक्ष उसके कब्जे से 01 नग सीएसटी 9 प्लेट को जप्त किया गया। मौके का नजरी नक्षा तथा पंचनामा को तैयार कर जप्त संपति पर जप्ती पर्ची लगाते हुए जप्त संपति को आरोपी सहित रे.सु.ब. पोस्ट रायगढ़ लाया गया। तत्पश्चात उसका अपराध बताते हुए पोस्ट प्रभारी के आदेषानुसार उसके विरूद्ध अपराध क्रमांक 08/2021 दिनांक 28.07.2021 धारा 03(अ) रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम का मामला पंजीबद्ध कर इसी अधिनियम की धारा 06 के तहत गिरफ्तार किया गया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 18, 2026कोरबा एनटीपीसी को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान
छत्तीसगढ़September 18, 2026प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
बिलासपुरSeptember 18, 2026नकली चाय की सूचना पर माधव ट्रेडर्स में खाद्य विभाग की जांच, 23 पैकेट जब्त
बिलासपुरSeptember 17, 2026विश्वकर्मा जयंती पर करगी रोड कोटा में ‘एक दीप मोदी जी के नाम’ कार्यक्रम

