🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जशपुर जिले में एडवेंचर की बहुत संभावनाएं हैं: पार्थिव दत्ता

On: July 30, 2021 1:41 PM

प्रशिक्षण देकर युवाओं को अवसर दिया जा सकता है

जशपुरनगर (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़ 30 जुलाई 2021) कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज जशपुर सर्किट हाउस में बैठक लेकर कलकत्ता के पर्वतारोही श्री पार्थो सारथी दत्ता से जशपुर जिले में पर्यटन के दृष्टि से क्या-क्या संभावनाएॅ हैं इस संबंध में विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने उनके अनुभव भी जाने। पर्वतारोही श्री दत्ता ने बताया कि वे 03 सदस्य टीम के साथ तीन दिन के लिए जशपुर जिले के भ्रमण पर आये हैं। जिले के विभिन्न पर्यटक स्थलों का भ्रमण करके सर्व का कार्य किया जा रहा है ताकि छत्तीसगढ़ शासन को रिपोर्ट प्रस्तुत किया जा सके। संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक श्री यू.डी.मिंज के सार्थक प्रयास से जशपुर जिले को पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में पर्वतारोही का दल भ्रमण पर आया है और सर्वे रिर्पोट छ.ग. शासन को सौंपेंगे।
पर्वतारोही श्री दत्ता ने कहा कि श्री नदी, मयाली, मदेशर पहाड़, कैलाश गुफा, राजपुरी, दनगरी, रानीदाह, गुल्लू फाल, कोतेबीरा, देशदेखा आदि का भ्रमण किया गया। उन्होंने बताया कि जिले में नदी, पहाड़, झरने, हरे-भरे पेड़-पौधे और वातावरण बहुत ही अनुकूल है यहाॅ के युवाओं को एडवेंचर (साहसिक कार्य करने) पर्वत चढ़ने-उतने के लिए प्रोत्साहित करके प्रशिक्षण दिया जा सकता है। एडवेंचर के लिए 02 या 03 दिवस का कैम्प लगाकर युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा सकता हैं।
श्री दत्ता ने कहा कि जशपुर जिले में हवा, पानी और यहाँ का वातावरण एडवेंचर के लिए बहुत ही अनुकूल है। यहाँ के युवाओं को प्रशिक्षण देकर अवसर उपलब्ध कराया जा सकता है। इस अवसर पर दीप ज्योति बासु, शुभदीप बासु और सरीन राज उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment