किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के आपात बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय
महासमुंद(वायरलेस न्यूज़) – महासमुंद जिले में सरायपाली के अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले विकासखंड के समस्त प्राचार्य,संकुल समन्वयक एवं सभी संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों की आपात बैठक रखी गई. विदित हो की विकास खंड शिक्षा अधिकारी आई पी कश्यप को पद से हटाने के लिए विगत दिनों12 जुलाई से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के माध्यम से माननीय शिक्षा मंत्री, प्रभारी मंत्री, जिला कलेक्टर एवं डीईओ को ज्ञापन सौंपा गया था एवं 16-17 जुलाई को सामूहिक शाला बहिष्कार किया गया था .प्रशासन द्वारा बीईओ को वित्तीय प्रभार से हटाकर जांच कमेटी गठित किया गया था.प्रशासन की कार्रवाई पर विश्वास करते हुए फेडरेशन ने छात्र हित में 18 जुलाई से पुनः शाला में समस्त गतिविधियों का संचालन प्रारंभ कर दिया था एवं 15 दिवस के भीतर बीईओ आई पी कश्यप को पद से हटाने की मांग करते हुए काली पट्टी लगाकर अध्यापन कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराया . किंतु आज पर्यंत कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण फेडरेशन ने 3 अगस्त 2021 को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली के माध्यम से कलेक्टर जिला महासमुंद को ज्ञापन सौंपते हुए पुन: 4 अगस्त 2021 से अनिश्चितकालीन शाला बहिष्कार करते हुए बीईओ आई पी कश्यप को संपूर्ण प्रभाव से हटते तक शाला बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया. विकासखंड के समस्त 1234 शिक्षक 4 अगस्त 2021 से समस्त शालेय कार्यों का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल में सम्मिलित रहेंगे.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

