फरसाबहार(वायरलेस न्यूज़) जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक के ग्राम पंचायत टाँगरगांव में प्रस्तावित माँ कुदरगड़ी स्टील प्लांट के लिए 4 अगस्त को आयोजित जनसुनवाई को जशपुर कलेक्टर द्वारा स्थगित कर दिए जाने पर रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि जनसुनवाई को स्थगित किया जाना स्थानीय लोगों एवं भाजपा के विरोध की जीत है। अभी स्टील प्लांट की जनसुनवाई स्थगित हुई है उसे निरस्त करना है।
सांसद गोमती साय ने कहा कि जशपुर जिले के पर्यावरण को प्रदूषित नही होने दिया जाएगा। स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी ने हमेशा ही जशपुर को प्रदूषण मुक्त रखने का कार्य किया है। अब भाजपा उनके इस कार्य को आगे जारी रखेगी। जशपुर जिले में कंही पर भी किसी भी प्रकार का पर्यावरण को प्रदूषित करने वाला उद्योग नही लगाने दिया जाएगा।
श्रीमती साय ने बताया कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी से पर्यावरण मंत्रालय जाकर जशपुर जिले के पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिले के भौगोलिक स्थिति की विस्तृत जानकारी देते हुए चर्चा हुई है। जशपुर जिले में पर्यटन उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। जरूरत है तो सिर्फ पर्यटन स्थलों को सुसज्जित करने एवं सुनियोजित तरीके से प्रचार प्रसार की। जिले में कैलाश गुफा, राजगिरी, रानीदाह, कोतेबीरा, दनगिरी, मायली आदि बहुत से दार्शनिक व पर्यटन स्थल है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

