🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विवाहिता का चरित्र हनन कर रहे आरोपी को जांजगीर से गिरफ्तार कर लाई कोतवाली पुलिस

On: July 31, 2021 3:42 PM

शादी टूटने से क्षुब्द युवक व्हाटसग्रुप में विवाहिता की भेजता था एडिट फोटो

रायगढ। (वायरलेस न्यूज़) कोतवाली रायगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत निवासरत एक विवाहित महिला के फोटोग्राफ्स एडिट कर उसे व्हाटसअप ग्रुप में शेयर कर महिला का चरित्र हनन करने की शिकायत पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करते हुये कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी को जांजगीर से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया जिसे आज रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली में पीड़ित महिला की मां रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी के विवाह के लिये जांजगीर चांपा निवासी विवेक प्रसाद साहू का रिश्ता आया था । विवेक लड़की को देखकर पसंद किया था पर घरवालों को विवेक पसंद नहीं आया तो रिश्ता की बात आगे नहीं बढ़ाये परन्तु विवेक शादी के लिए दबाव बनाने लगा, आत्महत्या करने की धमकी देने लगा था । बात को आगे न बढ़ाकर लड़की की शादी योग्य वर से कर दिये , जिसके बाद विवेक लड़की के घरवालों का व्हाटसअप ग्रुप बनाकर उसमें लडकी की छवि खराब करने के लिये फोटो एडिट कर शेयर करने लगा । तब कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराये, रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध दिनांक 29/07/2021 को अप.क्र. 1065/2021 धारा 509 (ख) IPC पंजीबद्ध किया गया । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर महिला संबंधी रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सहायक उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, प्रधान आरक्षक शंकर क्षत्रिय, आरक्षक हेम प्रकाश सोन, मनोज पटनायक को जांजगीर रवाना किये । स्टाफ आरोपी *विवेक साहू पिता स्व. रामकृष्ण साहू उम्र 39 वर्ष निवासी कंचनपुर नौराजाबाद उमरिया(MP) हाल मुकाम केरा रोड़ जांजगीर,जिला जांजगीर चाम्पा* को हिरासत में लेकर थाना लाया गया । आरोपी के अपराध कबूलनामे बाद उसकी मोबाइल जप्ती की गई है, जिसके जरिये फोटो भेजा करता था, आरोपी को आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment