🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आरपीएफ जनहित में कोरोना जैसे महामारी में प्रशंसनीय कार्य किया : ए. एन.सिन्हा (रेल सुरक्षा बल आईजी)

On: August 1, 2021 7:47 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) रेल सुरक्षा बल के जोनल आई जी श्री ए.एन.सिन्हा ने आर पी एफ पोस्ट बिलासपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान वरि.मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि कुमार शुक्ला पोस्ट के आला अधिकारी सहित पोस्ट प्रभारी भी उपस्थित रहे।
आईजी श्री सिन्हा निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी से लेकर ई सर्विलेंस पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने अपराध से सम्बंधित फाइलों को खंगाला, श्री सिन्हा ने पोस्ट के अधिकारियों को विशेषतौर पर ट्रेनों में बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा पर कार्य करने की हिदायत दी।आरपीएफ बैरक का निरीक्षण किया जिसमें बल सदस्यों के मेस मनोरंजन गृह, महिला बैरक एवं ऑफिसर बैरक का निरीक्षण किया साथ ही पोष्टिक खानपान प्रदान करने आदेशित किया।
आईजी श्री सिन्हा ने स्टाफ के साथ बेहतर वातावरण निर्मित करते हुए सभी की समस्याऐं बहुत ध्यान से सुनी। चाईल्ड लाइन के कार्यों की प्रशंसा की । निरीक्षण के दौरान वार्षिक रिपोर्ट और विभिन्न गतिविधियों का भी जायजा लिया। पोस्ट के लोगों के अच्छे कार्य पर प्रशंसा की वहीं उनकी खामियों को भी गिनाया और आवश्यक सुधार के भी निर्देश भी दिए। आईजी श्री ए.एन.सिन्हा ने बैरक परिसर में वृक्षारोपण भी किया। अंत में उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे महामारी के बीच आर पी एफ स्टाफ ने प्रशंसनीय कार्य किया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment