कोरबा (पुष्पेंद्र श्रीवास ब्यूरोचीफ वायरलेस न्यूज़) होनहार बिरवान के होत चिकने पात यानी बच्चों की योग्यता बचपन से ही दिखने लग जाती हैं। सिटी कोतवाली टीआई विवेक शर्मा की पुत्री सिद्धि शर्मा ने भी कुछ ऐसा कर दिखाया है। सिद्धि ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में स्थान अर्जित किया है।
डीपीएस एनटीपीसी की छात्रा सिद्धि प्रारंभ से ही मेधावी रही है। 10वीं की परीक्षा में भी उन्होंने 96 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होकर गौरव बढ़ाया था। उसके इस उपलब्धि से डीपीएस के प्राचार्य और टीचर्स में ही हर्ष व्याप्त है। उन्होंने सिद्धि को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
वहीं अपनी पुत्री की उपलब्धि से टीआई विवेक शर्मा भी गदगद हैं । सिद्धि ने इसके लिए अपने गुरुजनों और माता पिता को श्रेय दिया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

