🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सीएल मीणा ने की आत्महत्या, जेब से मिला सुसाइड नोट

On: August 3, 2021 12:49 PM

बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सीएल मीणा ने मंगलवार को मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। सूचना पाकर जीआरपी घटना स्थल पर पहुंची। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया, अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। जीआरपी मर्ग कायम कर जांच कर रही है। घटना उसलापुर रेलवे स्टेशन यार्ड के रेल लाइन नंबर चार की है।
उसलापुर स्टेशन के करीब उनका घर है। सुबह कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकले और थोड़ी देर बाद इस घटना की सूचना परिजनों तक पहुंची। स्टेशन मास्टर से मेमो मिलने के बाद जीआरपी पहुंची। जीआरपी का कहना है कि परिजनों के बयान के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment