युवामोर्चा कार्यकर्ताओं ने श्री राम मंदिर में की भव्य आरती व पूजा अर्चना
जगदलपुर 05 अगस्त 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी //
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज श्री राम मंदिर निर्माण भूमिपूजन के एक वर्ष पूर्ण होने,धारा 370 हटाने की वर्षगाँठ व ओलंपिक खेल में भारतीय हाॅकी टीम की जीत से भारत को कांस्य पदक मिलने के अवसर पर स्थानीय गोलबाजार चौक में खुशियाँ मनाते हुए मिठाईयाँ बांटी,लोगों को बधाईयां दी व जमकर आतिशबाजी भी की।साथ ही दलपत सागर चौक स्थित श्री राम मंदिर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रभु श्री राम की भव्य आरती कर पूजा अर्चना की।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि आज का दिन हम गौरव दिवस के रूप में मना रहे है।
भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के भूमिपूजन एक वर्ष पूर्व आज ही दिन हुआ था।काश्मीर से धारा 370 हटाने की तिथि भी है और भारतीय हाॅकी टीम ने विश्व ओलंपिक खेल में कांस्य पदक जीत कर भारत का गौरव बढा़या है।भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा आज विविध कार्यक्रम आयोजित कर खुशियाँ मनायी गयी है।
इस आयोजन के मौके पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से रोहित खत्री,प्रकाश झा,रोशन झा,अजय श्रीवास्तव,पिंटू साव,रोहित कश्यप,सूर्य भूषण सिंह,अभिषेक तिवारी,बंटू पांडे,गजेन्द्र पघाड़े, अमित कपुर,सुप्रियो मुखर्जी,सुरेश कश्यप,प्रेम सेठिया,विकास चांडक, विवेक साहू,आलेख राज तिवारी,प्रतीक नायडू,सतीश बाजपेयी, रमेश नायडू ,अनिमेष सिंह चौहान,सूरज मिश्रा केतन महानंदी, कृति पाढ़ी,भावेश यदु, निहाल तिवारी, अंकित राय, मयंक नथानी, शुभ पांडे,प्रेम यादव आदि उपस्थित थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)

